पुलिस उपायुक्त यातायात ने अतिक्रमण एवं यातायात संचालन व्यवस्थाओं को लेकर चौराहों का किया निरीक्षण

कानपुर। पुलिस उपायुक्त यातायात रवीन्द्र कुमार द्वारा मरियमपुर चौराहा, फज़लगंज चौराहा, बीओबी चौराहा, नन्दलाल चौराहा, चावला चौराहा, सचान चौराहा व नौबस्ता चौराहा का स्थलीय निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान उक्त चौराहों पर यातायात व्यवस्था, सड़क सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं, यातायात दबाव, अवैध अतिक्रमण तथा यातायात संचालन का अवलोकन किया गया।
निरीक्षण के दौरान दिए गए निर्देश
प्रमुख चौराहों एवं मुख्य मार्गों पर अवैध अतिक्रमण, सड़क किनारे खड़े वाहनों तथा ठेला-खोमचा संचालकों के कारण उत्पन्न होने वाली यातायात बाधाओं को तत्काल हटाने हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया।
सभी प्रमुख चौराहों पर यातायात संचालन को सुगम व सुव्यवस्थित बनाए रखा जाए तथा जाम की स्थिति उत्पन्न होने पर त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
व्यस्त चौराहों पर यातायात का दबाव कम करने तथा जाम की स्थिति से निपटने के लिए आवश्यकतानुसार ट्रैफिक कर्मियों की तैनाती के निर्देश दिए गए।
सड़क निर्माण, खुदाई अथवा अन्य कार्यों के कारण प्रभावित यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने तथा संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित कर आवश्यक सुधारात्मक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।
नो-पार्किंग क्षेत्रों में खड़े वाहनों के विरुद्ध प्रभावी प्रवर्तन कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
आमजन से संवाद स्थापित कर यातायात नियमों के पालन, निर्धारित स्थानों पर वाहन पार्क करने तथा सड़क सुरक्षा नियमों का अनुपालन करने की अपील की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
आयुष्मान योजना में कोताही बरतने वाले अस्पतालों पर योगी सरकार का सख्त एक्शन, 61 सस्पेंड और 140 हॉस्पिटलों पर ₹8.53 करोड़ की पेनाल्टी | नेपाली नागरिक से शादी, मथुरा में मकान और फर्जी आधार-पैन कार्ड...भारत-नेपाल बॉर्डर पर घुसपैठ करते पकड़ी गई थाईलैंड की महिला, जांच में जुटी पुलिस | ऋषभ पंत ने टेस्ट में रचा इतिहास, सचिन-धोनी-विराट को पीछे छोड़ किया ये कारनामा, बने पहले भारतीय बल्लेबाज.... बिहार में बड़ा IPS फेरबदल: Siwan AK-47 विवाद पर SP हटाए गए, Bhojpur SP भी नपे | Maulana Razvi की मुसलमानों से अपील: PM Modi, CM Yogi को बुरा-भला न कहें, BJP को हराना हमारा काम नहीं.... महाराष्ट्र में Freedom of Religion Act लागू, अब जबरन Conversion पर होगी 7 साल की जेल
Advertisement ×