मुख्य विकास अधिकारी द्वारा लाभार्थीपरक योजनाओं से कराये जा रहे कार्यों का किया गया औचक निरीक्षण

कानपुर। अभिनव जे0 जैन मुख्य विकास अधिकारी द्वारा विकास खण्ड चौबेपुर के अन्तर्गत विभिन्न लाभार्थीपरक योजनाओं से कराये जा रहे कार्यों का औचक निरीक्षण किया गया, निरीक्षण के समय आलोक कुमार सिंह, परियोजना निदेशक, डी0आर0डी0ए0, डा0 आर0एस0वर्मा, उप कृषि निदेशक, कानपुर नगर उमेश चन्द्र उत्तम, जिला उद्यान अधिकारी उपस्थित थे।
1. पान की खेती योजनान्तर्गत द्वारा ग्राम-फत्तेपुर स्थित राजेन्द्र चौरसिया कृषक के प्रक्षेत्र पर स्थापित 1500 वर्गमीटर में लगे पान की खेती का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय कृषक द्वारा पान के उत्पादन लागत एवं होने वाली सलाना आय के बारे में अवगत कराया गया। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा पान के और कृषकों को लाभान्वित कराये जाने के निर्देश दिये गये जिला उद्यान अधिकारी को दिये गये।
2. खाद्य प्रसंस्करण उद्योग नीति-2023 विनीत अग्निहोत्री पुत्र गिरजा शंकर के द्वारा ब्लू वर्ड मन्धना रोड के निकट स्थापित मे0 शंकर कान्फेक्शनरी का निरीक्षण किया गया। इस योजना हेतु रू0 1.98 करोड़ का प्रस्ताव सबमिट किया गया, जिसमें 35 प्रतिशत का अनुदान देय है, इकाई में लॉलीपाप, फ्रूट जेली, जेम, बफर आदि का प्रतिदिन लगभग 1 टन का उत्पादन किया जा रहा है। योजनान्तर्गत प्रथम किश्त अनुदान के रूप में रू0 19.00 लाख उद्यमी को प्राप्त हो चुकी है।
3. प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना अन्तर्गत तनवीर द्वारा ग्राम-सादीपुर, मन्धना पचोर रोड में स्थापित बेकरी यूनिट का निरीक्षण किया गया। लाभार्थी द्वारा बेकरी यूनिट स्थापित करने के लिए रू0 34.14 लाख का आवेदन किया गया। बैंक द्वारा रू0 27.65 लाख का ऋण मिला जिस पर रू0 10.00 लाख योजनान्तर्गत अनुदान प्राप्त हुआ। बेकरी यूनिट में वर्तमान समय में 7 कु0 से 8 कु0 उत्पादन क्षमता से कार्य हो रहा है। जिला रिसोर्स पर्सन श्री शिवम त्रिपाठी को निर्देशित किया गया कि दिशा निर्देशों के अनुरूप सम्बन्धित को और लाभ दिलाया जाये। साथ ही जिला उद्यान अधिकारी को निर्देशित किया गया कि योजना का और अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार कर योजना से लाभार्थियों को लाभान्वित कराया जाए।
4. ब्रम्हावर्त नेचर फार्मिंग प्रोड्यूसर कम्पनी लिमिटेड, गा्रम किशुनपुर, चौबेपुर एफ0पी0ओ0 के मुख्य कार्यकारी अधिकारी आशीष कुमार शुक्ला के साथ-साथ एफ0पी0ओ0 के अन्य शेयर धारक कृषक मौजूद थे, एफ0पी0ओ0 के अन्तर्गत स्थापित फार्म मशीनरी बैंक एवं सोलर सिस्टम का निरीक्षण किया गया। शुक्ला द्वारा बताया गया कि उवर्रक की डीलर शिप के तहत उवर्रक विक्रय की जाती है एवं शेयर होल्डर्स के द्वारा अलग-अलग फसलों के उत्पाद को प्राप्त कर विपणन का कार्य करते हैं। इसके अतिरिक्त मसालों में मिर्च, धनिया एवं हल्दी आदि की पैकिंग कर विक्रय का कार्य किया जा रहा है। इस कार्य को और वृहद तरीके से किये जाने हेतु विकास खण्ड चौबेपुर की श्री अन्नपूर्ण स्वयं सहायता समूह, शिव, शीतर एवं सरास्वती स्वयं सहायता समूह विकास खण्ड कल्यानपुर की उज्जवला एवं आशा स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को भी प्लांट दिखाया गया तथा प्रोत्साहित किया गया इस प्रकार वह भी अपना प्लांट लगाकर लाभान्वित हो सकती है।
5. चौबेपुर मिल्क प्रोड्यूसर कम्पनी लिमिटेड, उदैतपुर, चौबेपुर एफ0पी0ओ0 के निदेशक सिद्धनाथ के साथ-साथ एफ0पी0ओ0 के अन्य शेयर धारक कृषक मौजूद मिले। एफ0पी0ओ0 द्वारा फार्म मशीनरी बैंक के साथ-साथ दुग्ध डेयरी का कार्य किया जाता है।एफ0पी0ओ0 के निदेशक से आय-व्यय के सम्बन्ध में जानकारी करने पर उनके द्वारा अवगत कराया गया कि स्थापित फार्म मशीनरी बैंक में सम्मिलित कृषि यंत्रों में प्रति कृषि यंत्र रू0-400/-प्रति बीघा की दर से किराये पर दिये जाते है जिससे आय प्राप्त हो रही है।
6. सतीश कुमार चौरसिया, ग्राम उदैतपुर, चौबेपुर के द्वारा की जा रही मल्टीलेयर फार्मिंग में कुंदरू फसल की जा रही तथा कृषक से होने वाली आय के बारे में जानकारी प्राप्त की गयी, इसी प्रकार सेे और कृषकों को भी प्रोत्साहित करने के निर्देश दिये गये।
7. ग्राम पंचायत किसुनपुर की समूह की महिलाओं द्वारा बताया गया कि वर्तमान में पशुपालन एवं मिल्क कलेक्शन का कार्य  किया जा रहा है तथा आरसेट्टी से प्रशिक्षण प्राप्त कर आचार-मुरब्बा, पापड़ आदि का कार्य किया जा रहा है।
8. ग्राम पंचायत बरहट बांगर विकास खण्ड कल्यानपुर के उज्जवला स्वयं सहायता समूह के द्वारा सी0एम0युवा उद्यमी योजनान्तर्गत आटा मील व बेसन निर्माण तथा पैकेजिंग का कार्य किया जा रहा है, जो थ्ैै।प् लाइसेंस भी प्राप्त कर चुकी हैै, इस समूह को अपने कार्य को बढाये जाने हेतु धनराशि की आवश्यकता है।इसी प्रकार ग्राम हिंगूपुर विकास खण्ड कल्यानपुर में संचालित आशा स्वयं सहायता समूह के द्वारा आशा मौर्या के द्वारा भी मस्टर्ड आयल एवं रिफाइंड आयल यूनिट के लिए फण्ड की समस्या बतायी गयी। इस सम्बन्ध में जिला उद्यान अधिकारी को निर्देश दिये गये कि प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना PMFME से लाभान्वित कराया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
रक्षा से लेकर AI तक... भारत-जापान में ऐतिहासिक समझौता, PM मोदी बोले- यह भविष्य की 'असीमित साझेदारी' | लखनऊ की समिट बिल्डिंग में चल रहे फर्जी इंटरनेशनल कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 119 लोग गिरफ्तार | 20 सालों के बाद राबड़ी देवी ने खाली किया 10 सर्कुलर रोड बंगला, नए आवास में हुईं शिफ्ट | बहराइच में ड्रग्स नेटवर्क पर बड़ा प्रहार: अवैध गोदाम से कोडीनयुक्त कफ सिरप की 8,000 शीशियां बरामद, दवा कारोबारी गिरफ्तार
Advertisement ×