9 जुलाई को कानपुर में राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष करेंगी जनसुनवाई

  • सर्किट हाउस के नवीन सभागार में सुबह 11 बजे से सीधे महिलाओं की शिकायतें सुनेंगी अध्यक्ष

बीपीएस न्यूज़/ब्यूरो

कानपुर नगर। महिलाओं को न्याय दिलाने और उनकी समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए आगामी 9 जुलाई, दिन गुरुवार को शहर में एक बड़ा आयोजन होने जा रहा है। राष्ट्रीय महिला आयोग (नई दिल्ली) की माननीय अध्यक्ष विजया राहटकर 9 जुलाई को कानपुर नगर के दौरे पर रहेंगी। इस दौरान वह सर्किट हाउस स्थित नवीन सभागार में प्रातः 11:00 बजे से एक विशेष जनसुनवाई कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगी।

​इस जनसुनवाई का मुख्य उद्देश्य जिले की पीड़ित महिलाओं की समस्याओं को सीधे सुनना और प्रशासनिक व पुलिस स्तर पर लंबित मामलों का मौके पर ही निस्तारण कराना है। कार्यक्रम में घरेलू हिंसा, कार्यस्थल पर उत्पीड़न, दहेज प्रताड़ना और सामाजिक विसंगतियों से जुड़े मामलों की सुनवाई की जाएगी। कोई भी पीड़ित महिला इस कार्यक्रम में पहुंचकर अपनी शिकायत सीधे आयोग की अध्यक्ष के सामने रख सकती है।

जिला प्रोबेशन अधिकारी विकास सिंह ने कानपुर जनपदवासियों से अपील की है कि जिन महिलाओं को किसी प्रकार की समस्या अथवा शिकायत हो, वे निर्धारित तिथि एवं समय पर सर्किट हाउस के नवीन सभागार में उपस्थित होकर अपनी बात रख सकती हैं।

​प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, इस हाई-प्रोफाइल जनसुनवाई को लेकर जिला प्रशासन ने भी तैयारियां तेज कर दी हैं। मौके पर संबंधित विभागों के आला अधिकारियों को भी फाइलों के साथ मौजूद रहने के निर्देश दिए गए हैं ताकि मामलों की त्वरित समीक्षा की जा सके।

विजया राहटकर (अध्यक्ष) राष्ट्रीय महिला आयोग – नई दिल्ली 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'असली मुद्दों से ध्यान भटकाने की कोशिश', चिराग पासवान ने राहुल गांधी को लिया आड़े हाथ, कहा- कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व वंदे मातरम् पर सवालों से घिरा | 'कांग्रेस अभी भी 1937 की...,' BJP ने 'वंदे मातरम्' के सम्मान के लिए पारित किया 10 बिंदुओं वाला प्रस्ताव ..... Boarding Pass पर 1 सितंबर से मुहर लगना बंद होगा, विदेश यात्रा बनेगी आसान | 'आंदोलन करें, लेकिन इस बार सलवार में नहीं...', बाबा रामदेव को लेकर बृजभूषण सिंह ने कसा तंज, योग गुरु को दे डाला सुझाव . Patna में Lok Bhavan मार्च के दौरान पुलिस से भिड़े अभ्यर्थी, कई हिरासत में लिए गए | हैदराबाद में बड़ा हादसा: 7 मंजिल इमारत गिरने से 2 की मौत, मलबे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका, रेस्क्यू जारी ..... Akhilesh Yadav ने ठुकराई Bulletproof Jacket, बोले- मिली तो पत्रकारों को दे दूंगा
Advertisement ×