9 जुलाई को कानपुर में राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष करेंगी जनसुनवाई

  • सर्किट हाउस के नवीन सभागार में सुबह 11 बजे से सीधे महिलाओं की शिकायतें सुनेंगी अध्यक्ष

बीपीएस न्यूज़/ब्यूरो

​कानपुर नगर। महिलाओं को न्याय दिलाने और उनकी समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए आगामी 9 जुलाई, दिन गुरुवार को शहर में एक बड़ा आयोजन होने जा रहा है। राष्ट्रीय महिला आयोग (नई दिल्ली) की माननीय अध्यक्ष विजया राहटकर 9 जुलाई को कानपुर नगर के दौरे पर रहेंगी। इस दौरान वह सर्किट हाउस स्थित नवीन सभागार में प्रातः 11:00 बजे से एक विशेष जनसुनवाई कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगी।

​इस जनसुनवाई का मुख्य उद्देश्य जिले की पीड़ित महिलाओं की समस्याओं को सीधे सुनना और प्रशासनिक व पुलिस स्तर पर लंबित मामलों का मौके पर ही निस्तारण कराना है। कार्यक्रम में घरेलू हिंसा, कार्यस्थल पर उत्पीड़न, दहेज प्रताड़ना और सामाजिक विसंगतियों से जुड़े मामलों की सुनवाई की जाएगी। कोई भी पीड़ित महिला इस कार्यक्रम में पहुंचकर अपनी शिकायत सीधे आयोग की अध्यक्ष के सामने रख सकती है।

जिला प्रोबेशन अधिकारी विकास सिंह ने कानपुर जनपदवासियों से अपील की है कि जिन महिलाओं को किसी प्रकार की समस्या अथवा शिकायत हो, वे निर्धारित तिथि एवं समय पर सर्किट हाउस के नवीन सभागार में उपस्थित होकर अपनी बात रख सकती हैं।

​प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, इस हाई-प्रोफाइल जनसुनवाई को लेकर जिला प्रशासन ने भी तैयारियां तेज कर दी हैं। मौके पर संबंधित विभागों के आला अधिकारियों को भी फाइलों के साथ मौजूद रहने के निर्देश दिए गए हैं ताकि मामलों की त्वरित समीक्षा की जा सके।

विजया राहटकर (अध्यक्ष) राष्ट्रीय महिला आयोग – नई दिल्ली 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
ये लड़ाई 80-20 पर आ गई है, राज्यसभा चुनाव ने बता दिया है कि विधानसभा चुनाव में क्या होने वाला है, CM योगी का बड़ा दावा ...... PM Narendra Modi के 25 साल पूरे होने पर पुष्कर सिंह धामी ने की विशेष पूजा | बंग या बंगाल पर BJP प्रदेश अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य ने लगाया विराम, कहा- अब बंगाल का नाम 'पश्चिम बंग' होगा, सरकार जल्द लाएगी बिल |      जंतर-मंतर पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात, ECI और SIR पर बवाल के बीच राहुल गांधी समेत INDI गठबंधन के नेताओं ने किया कूच | दिल्ली के सीमापुरी में 5 मंजिला इमारत गिरी, 8 लोगों को किया रेस्क्यू, कई के दबे होने की आशंका ............ Delhi में Jantar Mantar जा रहे Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi समेत 100 हिरासत में
Advertisement ×