अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष का कानपुर में हुआ भव्य स्वागत

कानपुर। अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर विद्या भूषण गोंड के प्रथम कानपुर आगमन पर कानपुर उत्तर एवं दक्षिण के पदाधिकारियों तथा जनजाति समाज के लोगों द्वारा क्षेत्रीय कार्यालय में उनका भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं एवं समाज के लोगों की उत्साहपूर्ण उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न पदाधिकारियों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए संगठन की मजबूती एवं समाज के उत्थान के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया। अपने संबोधन में प्रदेश अध्यक्ष माननीय विद्या भूषण गोंड ने अनुसूचित जनजाति मोर्चा को और अधिक सशक्त बनाने, समाज के लोगों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने तथा भारतीय जनता पार्टी की जनकल्याणकारी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
उन्होंने आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर संगठनात्मक रणनीति एवं कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा करते हुए सभी कार्यकर्ताओं से पार्टी के निर्देशानुसार पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करने का आग्रह किया। कार्यक्रम में जनजाति मोर्चा के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता हजारों की संख्या में उपस्थित रहे।
इस अवसर पर मुख्य रूप से संरक्षक श्रीकृष्ण दीक्षित प्रदेश संयोजक, नमामि गंगे विभाग उत्तर प्रदेश, कार्यक्रम संयोजक अनूप चौधरी (अध्यक्ष), अनुसूचित जनजाति मोर्चा कानपुर उत्तर, उपाध्यक्ष जितेंद्र गोंड, महामंत्री बिरजू बिहार, उपाध्यक्ष आराधना कनौजिया, विनोद कनौजिया, चंद्रभान चौधरी, कल्लू गिहार सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
ये लड़ाई 80-20 पर आ गई है, राज्यसभा चुनाव ने बता दिया है कि विधानसभा चुनाव में क्या होने वाला है, CM योगी का बड़ा दावा ...... PM Narendra Modi के 25 साल पूरे होने पर पुष्कर सिंह धामी ने की विशेष पूजा | बंग या बंगाल पर BJP प्रदेश अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य ने लगाया विराम, कहा- अब बंगाल का नाम 'पश्चिम बंग' होगा, सरकार जल्द लाएगी बिल |      जंतर-मंतर पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात, ECI और SIR पर बवाल के बीच राहुल गांधी समेत INDI गठबंधन के नेताओं ने किया कूच | दिल्ली के सीमापुरी में 5 मंजिला इमारत गिरी, 8 लोगों को किया रेस्क्यू, कई के दबे होने की आशंका ............ Delhi में Jantar Mantar जा रहे Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi समेत 100 हिरासत में
Advertisement ×