पुलिस को चैलेंज करने वाली ‘लुटेरी’ ज्‍योति दूसरे पति संग गई थी हनीमून मनाने हरिद्वार, हुई गिरफ्तार

“शाका मारा जा सकता है, लेकिन पकड़ा नहीं जा सकता।” फिल्मी अंदाज में सोशल मीडिया पर पुलिस को खुलेआम चुनौती देने वाली शातिर महिला आरोपी ज्योति चौधरी आखिरकार पुलिस के शिकंजे में आ ही गई। ज्‍योति की गिरफ्तारी उसकी इंस्टाग्राम गतिविधियों के कारण संभव हो सकी। शादी के कुछ दिन बाद पति के साथ वो हनीमून के लिए हरिद्वार पहुंची थी और उसकी लोकेशन पुलिस ने तकनीकी निगरानी के जरिए ट्रेस कर ली।

आपको बता दें कि बीते दिनों सरधना क्षेत्र के पाली रजवाहे के निकट पेटीएम कंपनी के टीम लीडर से लूट हुई थी। लूट में एक महिला सहित चार लोग शामिल थे। जिन्होंने बाइक, मोबाइल व अन्य सामान लूट लिया था। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया था। महिला आरोपी गांव छिछाई थाना किठौर निवासी ज्योति चौधरी पत्नी मोहित नागर फरार चल रही थी। पुलिस लगातार उसकी तलाश में दबिश दे रही थी।

सर्विलांस टीम की मदद भी पुलिस ले रही थी। इसी बीच सोशल मीडिया पर ज्योति चौधरी का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वह एक फिल्मी डायलॉग बोलकर पुलिस को चुनौती देती नजर आई। पुलिस ने सोशल मीडिया पर उसकी आईडी की निगरानी की तो उसकी लोकेशन मिल गई। जिसके आधार पर टीम हरिद्वार पहुंची और दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार बीती 23 जून को ज्योति चौधरी की मोहित नागर से शादी हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद दोनों हरिद्वार घूमने पहुंचे थे। पुलिस जांच में ये भी सामने आया कि ज्योति की पहले बुलंदशहर के थाना ककोड़ क्षेत्र के गांव सलेमपुर जाट निवासी सुनील उर्फ नीतू से शादी हो चुकी थी। वह रागनी कार्यक्रमों में डांस करती थी। पुलिस का कहना है कि महंगे शौक पूरे करने के लिए वह पति मोहित नागर के साथ लूट और चोरी की घटनाओं में शामिल हो गई। फिलहाल पुलिस ने थाने लाकर ज्योति से पूछताछ की और उसका चालान कर दिया।

पुलिस जांच में ज्योति चौधरी निवासी गांव छुछाई, किठौर के बारे में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। ज्योति पहले रागिनी कार्यक्रमों में डांस करती थी। पुलिस का दावा है कि अपने महंगे शौक पूरे करने के लिए उसने अपराध का रास्ता चुन लिया। वह पहले भी लूट और चोरी की वारदातों में शामिल रह चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
ये लड़ाई 80-20 पर आ गई है, राज्यसभा चुनाव ने बता दिया है कि विधानसभा चुनाव में क्या होने वाला है, CM योगी का बड़ा दावा ...... PM Narendra Modi के 25 साल पूरे होने पर पुष्कर सिंह धामी ने की विशेष पूजा | बंग या बंगाल पर BJP प्रदेश अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य ने लगाया विराम, कहा- अब बंगाल का नाम 'पश्चिम बंग' होगा, सरकार जल्द लाएगी बिल |      जंतर-मंतर पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात, ECI और SIR पर बवाल के बीच राहुल गांधी समेत INDI गठबंधन के नेताओं ने किया कूच | दिल्ली के सीमापुरी में 5 मंजिला इमारत गिरी, 8 लोगों को किया रेस्क्यू, कई के दबे होने की आशंका ............ Delhi में Jantar Mantar जा रहे Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi समेत 100 हिरासत में
Advertisement ×