शैवाल और इसके फायदे’ विषय पर एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन

कानपुर।  37वीं वाहिनी पीएसी स्थित पुलिस मॉडर्न स्कूल में छात्र-छात्राओं के लिए ‘स्पिरुलिना (शैवाल) और इसके फायदे’ विषय पर एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वाहिनी के सेनानायक बी० बी० चौरसिया ने उपस्थित रहकर बच्चों का उत्साहवर्धन किया और उन्हें स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया।

भवन पटेल ने बताया कि शरीर में पोषक तत्वों की कमी से कई गंभीर बीमारियां होती हैं। ऐसे में जिन स्थानों पर पर्याप्त पौष्टिक भोजन उपलब्ध नहीं है, वहां स्पिरुलिना (शैवाल) का उपयोग कुपोषण को दूर करने में बेहद कारगर साबित हो सकता है।
इसके अलावा, उन्होंने बच्चों को बताया कि भविष्य में स्पिरुलिना उत्पादन के क्षेत्र में युवाओं के लिए रोजगार की भी अपार संभावनाएं हैं।
कार्यक्रम के दौरान विजय कोठेकर ने बच्चों को एल्गी (शैवाल) कल्चर का लाइव प्रदर्शन कर दिखाया। उन्होंने स्पिरुलिना के उपयोग के सही तरीके और उससे शरीर को मिलने वाले चमत्कारी फायदों के बारे में आसान शब्दों में समझाया।
कार्यक्रम के अंत में, सेनानायक ने बच्चों को संबोधित करते हुए उन्हें इस सुपरफूड के प्रति जागरूक किया। इसके पश्चात, उन्होंने गुजरात से आए भवन पटेल और महाराष्ट्र से आए विजय कोठेकर को उनके उत्कृष्ट मार्गदर्शन के लिए स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य मीनू शुक्ला, शिविरपाल चंदेश्वर, मीडिया सेल प्रभारी रामेंद्र सिंह, पीसी राहुल यादव सहित पुलिस मॉडर्न स्कूल के अध्यापक व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
सिराज मुस्‍लिम इसलिए टीम इंडिया में नहीं मिली जगह...सांसद इमरान मसूद ने दिया बेतुका बयान; BJP बोली- वोट बैंक की राजनीति बंद करे कांग्रेस ......... New Delhi में पहले SCO सभ्यता संवाद मंच का आगाज | यूपी CM योगी आदित्यनाथ की मां का निधन, 91 साल की उम्र में अपने पैतृक आवास पर ली आखिरी सांस .......... Maharashtra में सूखे से निपटने को नहीं होगी फंड की कमी, सुनेत्रा पवार ने Nanded में दिए निर्देश |      बुलंदशहर में बड़ा एनकाउंटर, कुख्यात गैंगस्टर नसीम दुर्रानी ढेर; मंत्री कपिल मिश्रा के दफ्तर के बाहर समीर की हत्या कर चल रहा था फरार .. एनसीबी और अमेरिकी DEA की संयुक्त कार्रवाई, ड्रग्स तस्करी मामले में 6 गिरफ्तार | अल्लाह ताला उन्हें सब्र अता फरमाए... CM योगी की माता के निधन पर आजम खान ने जताया दुख, बोले- मां सी दौलत कहां किसी के पास होती है ... IGI Airport के आसपास लेजर बीम के इस्तेमाल पर 60 दिनों का प्रतिबंध
Advertisement ×