साइबर फ्रॉड व डिजिटल अरेस्ट गैंग का मास्टरमाइंड गिरफ्तार

  • 50 हजार का इनामिया समेत दो दबोचे गए 
कानपुर। पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल ने बताया कि थाना बर्रा पुलिस, क्राइम ब्रांच, साइबर एवं सर्विलांस की संयुक्त टीम ने ₹50 हजार के इनामिया वांछित अभियुक्त ओमकार यादव उर्फ राजवीर सिंह एवं उसके साथी शिवम सिन्हा को गिरफ्तार किया।
अभियुक्त डिजिटल अरेस्ट, साइबर फ्रॉड एवं प्रतिबंधित ऑनलाइन गेमिंग प्लेटफॉर्म के माध्यम से लोगों को ठगी का शिकार बनाकर अवैध धनराशि विभिन्न फर्जी खातों में ट्रांसफर कर ठिकाने लगाते थे।
गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 5 मोबाइल फोन, अलग-अलग नामों के आधार कार्ड की प्रतियां तथा एक आई-20 कार बरामद हुई। जांच में 42 बैंक खातों का संचालन 7 मोबाइल नंबरों से किया जाना सामने आया।
गैंग से जुड़े खातों में लगभग ₹35–40 लाख की धनराशि मिलने पर फ्रीज कराने की कार्रवाई की जा रही है, जबकि करीब ₹4.12 करोड़ की धनराशि पहले ही फ्रीज कराई जा चुकी है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
नेपाल में हिमस्खलन से भीषण तबाही: 2 लोगों की मौत, 10 लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी ............. Gorakhpur में जलभराव पर MP Ravi Kishan और BJP पार्षद में फोन पर नोकझोंक, Video सामने आया | आशुतोष रांका सहित CJP के कई नेताओं को असम पुलिस ने हिरासत में लिया, अभिजीत दीपके बोले- अनजान जगह पर ले जाया गया, मिलने भी नहीं दिया जा रहा |      राघव चड्डा ने प्रीपेड यूजर्स की करा दी मौज, अब 30 दिन की वैलिडिटी के साथ आएंगे मोबाइल प्रीपेड प्लांस, साल में 13 की जगह होंगे 12 रिचार्ज | जिन्ना फिर से पैदा हुए हैं, ओवैसी उनमें से एक हैं", SIR विवाद पर गिरिराज सिंह का राहुल गांधी पर भी जोरदार हमला ............ SIR और वोट चोरी पर सियासी घमासान, Rekha Gupta ने विपक्ष को घेरा
Advertisement ×