आर्य कन्या इंटर कॉलेज में आयोजित हुआ दहेज प्रतिषेध जागरूकता कार्यक्रम

  • दहेज प्रथा एक अभिशाप है
कानपुर। महिला कल्याण विभाग, कानपुर नगर द्वारा गोविंद नगर स्थित आर्य कन्या इंटर कॉलेज में छात्राओं को दहेज प्रथा के दुष्परिणामों एवं इसके विरुद्ध कानूनी प्रावधानों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से दहेज प्रतिषेध जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में अधिवक्ता दिशा अरोड़ा के द्वारा छात्राओं को दहेज लेने एवं देने से होने वाले सामाजिक एवं कानूनी दुष्परिणामों के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। उन्होंने दहेज प्रतिषेध कानून के अंतर्गत दहेज लेने एवं देने पर निर्धारित सजा एवं दंड के प्रावधानों के बारे में भी छात्राओं को अवगत कराया। साथ ही छात्राओं को दहेज जैसी सामाजिक कुरीति का विरोध करने तथा अपने जीवन में न तो दहेज लेने और न ही दहेज देने की शपथ दिलाई गई।
इस अवसर पर महिला कल्याण विभाग की शैल शुक्ला व विभाग द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी एवं महिला-केंद्रित योजनाओं की विस्तृत जानकारी छात्राओं को दी गई। उन्होंने छात्राओं को महिला सशक्तिकरण, सुरक्षा एवं कल्याण से संबंधित योजनाओं का लाभ उठाने तथा अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में दहेज प्रथा के विरुद्ध जागरूकता उत्पन्न करने के साथ-साथ समाज में इस कुप्रथा को समाप्त करने के लिए युवा पीढ़ी की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना रहा। कार्यक्रम को सफल बनाने में महिला कल्याण विभाग के कर्मचारियों, कॉलेज की प्रधानाचार्या एवं समस्त शिक्षकगण का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
राम मंदिर को लेकर बड़ी खबर, CEO के लिए आए बंपर 5200 आवेदन, चयन के लिए मांगा एक महीने का समय | दिल्ली में प्रदर्शन पर हाई कोर्ट ने पुलिस और केंद्र को दिया नोटिस, 4 सप्ताह में देना होगा जवाब, 11 सितंबर को होगी अगली सुनवाई | कोरोना की आहट ने फिर डराया, आंध्र प्रदेश में 4 की मौत के बाद एक दिन में सामने आए 7 नए मामले | दबे पांव पैर पसार रहा कोरोना? आंध्र-महाराष्ट्र के बाद अब बिहार में मिले कोविड केस, पिता के बाद बेटी भी संक्रमित; प्रशासन अलर्ट
Advertisement ×