रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला अज्ञात शव, मची अफरा-तफरी

कानपुर। सचेंडी थाना क्षेत्र के अंतर्गत न्यू भाऊपुर तथा न्यू भीमसेन स्टेशन के बीच गुरूवार को एक शव पडा देख अफरा-तफरी फैल गयी। राहगीरों द्वारा पुलिस को सूचित किया गया। मौके पर पहुँची पुलिस ने जहां शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, वहीं शव की शिनाख्त के प्रयास शुरू किए।
जानकारी के अनुसार गुरूवार को रेलवे ट्रैक पर शव पडे होने की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस द्वारा आस-पास के लोगों और ग्रामीणों से शव के पहचान के संबन्ध में पूंछतांछ की गयी लेकिन काफी प्रयासों के बावजूद शव की शिनाख्त में सफलता नही मिल सकी। संचेडी थाना प्रभारी दीनानाथ मिश्रा ने बताया कि रेलवे ट्रैंक पर शव की सूचना के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। शव के शिनाख्त का हर संभव प्रयास किया जा रहा है। मृतक के सम्बन्ध के जानकारी प्राप्त हो जाने के उपरान्त अग्रिम कार्यवाई की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
नेपाल में हिमस्खलन से भीषण तबाही: 2 लोगों की मौत, 10 लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी ............. Gorakhpur में जलभराव पर MP Ravi Kishan और BJP पार्षद में फोन पर नोकझोंक, Video सामने आया | आशुतोष रांका सहित CJP के कई नेताओं को असम पुलिस ने हिरासत में लिया, अभिजीत दीपके बोले- अनजान जगह पर ले जाया गया, मिलने भी नहीं दिया जा रहा |      राघव चड्डा ने प्रीपेड यूजर्स की करा दी मौज, अब 30 दिन की वैलिडिटी के साथ आएंगे मोबाइल प्रीपेड प्लांस, साल में 13 की जगह होंगे 12 रिचार्ज | जिन्ना फिर से पैदा हुए हैं, ओवैसी उनमें से एक हैं", SIR विवाद पर गिरिराज सिंह का राहुल गांधी पर भी जोरदार हमला ............ SIR और वोट चोरी पर सियासी घमासान, Rekha Gupta ने विपक्ष को घेरा
Advertisement ×