कांग्रेस नेताओं के अपमान और हाउस अरेस्ट के विरोध में कानपुर महानगर कांग्रेस का प्रदर्शन

  • ज्ञापन सौंपकर मोदी सरकार विशेषकर गृह मंत्री को भेंट कीं चूड़ियाँ
कानपुर। दिल्ली में छात्रों और युवाओं पर हुए लाठीचार्ज, कांग्रेस नेता राहुल गांधी,प्रियंका गांधी,राजेंद्र पाल गौतम,अजय राय समेत शीर्ष नेतृत्व के साथ हुई बदसलूकी तथा लोकतांत्रिक विरोध को दबाने के लिए कांग्रेस नेताओं को हाउस अरेस्ट किए जाने के विरोध में कानपुर महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पवन गुप्ता के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने छावनी स्थित उनके निवास पर चूड़ी भेंट सत्याग्रह करते हुए थानाध्यक्ष कैंट को राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन के साथ मोदी सरकार और विशेषकर गृह मंत्री के लिए चूड़ियां भेंट की गईं।कांग्रेसजनों ने सरकार और प्रशासन विरोधी जोरदार नारेबाजी की। पुलिस प्रशासन द्वारा पिछले दो दिनों से पवन गुप्ता को उनके आवास पर ही हाउस अरेस्ट किए जाने के कारण उन्हें जिलाधिकारी कार्यालय तक जाने की अनुमति नहीं दी गई।  उन्होंने अपने आवास पर ही विरोध दर्ज कराते हुए पुलिस को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान उन्होंने प्रतीकात्मक रूप से मोदी सरकार विशेषकर गृह मंत्री अमित शाह के लिए चूड़ियाँ भेंट कर छात्रों और युवाओं पर हुए लाठीचार्ज तथा कांग्रेस नेताओं के अपमान और बदसलूकी के खिलाफ कड़ा विरोध जताया।
ज्ञापन में मांग की गई कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को तत्काल बर्खास्त किया जाए, प्रधानमंत्री देश के छात्रों और युवाओं से सार्वजनिक रूप से माफ़ी मांगें, तथा छात्रों पर हिंसा और लाठीचार्ज करने के जिम्मेदार अधिकारियों एवं दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए।पेपर लीक के कारण आत्महत्या करने वाले बच्चों के परिवार को मुआवजा दिया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'सोनम जैसी को जेल जाना ही होगा, उसे फांसी हो, आखिरी समय में मैं अपने बेटे का चेहरा भी नहीं देख पाई...', राजा रघुवंशी की मां का छलका दर्द, | CJI प्रोटेस्‍ट के चलते बंद मेट्रो स्‍टेशनों से वकीलों को हुई परेशानी तो सुप्रीम कोर्ट हुआ सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- दोपहर तक नहीं खुले तो मैं खुद दखल दूंगा | हिंसा से समाधान नहीं: Anna Hazare ने Police लाठीचार्ज को बताया गलत, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की | मायावती की NEET Paper Leak पर अपील: सरकार-प्रदर्शनकारी मिलकर निकालें समाधान
Advertisement ×