घर से नाराज होकर निकले किशोर को आरपीएफ ने दिल्ली पुलिस को सौंपा

कानपुर। परिजनों की डांट से क्षुब्ध होकर एक किशोर अकेले ही अपने घर से निकल गया। रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ द्वारा किशोर को अकेले ट्रेन में सफर करता देख ट्रेन से उतारकर आरपीएफ स्टेशन ले जाया गया, जिसे गुरूवार को दिल्ली पुलिस को सौंप दिया गया।
जानकारी के अनुसार आरपीएफ को रेल मदद के माध्यम से कोच में अकेले सफर कर रहे एक नाबालिग के सम्बन्ध में सूचना मिली। पुलिस के पास किशोर की फोटो पहले से मौजूद थी। आरपीएम टीम आॅपरेशन नन्हे फरिश्ते के तरह कोच में पंहुची तथा नाबालिग को पोस्ट पर ले आई। पुलिस ने बताया कि किशोर की उम्र 14 वर्ष है और 22 जुलाई से वह अपने घर से लापता था, जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दिल्ली के कझांवल इलाके में दर्ज कराई गयी थी।
बताया गया कि सभी औपचारिकताओं को पूर्ण कर किशोर के गुरूवार को दिल्ली पुलिस को सौंप दिया गया। आरपीएफ प्रभारी एसएन पाटीदार ने बताया कि किशोर से पूंछतांछ पर जानकारी मिली कि वह अपने घर वालों से नाराज होकर भागा था, उसके घर वाले उसपर पढाई का दबाव बनाते थे और डांते थे। दिल्ली पुलिस से सारी जानकारी से मेल खाते ही पुलिस को सूचना देकर किशोर को सौंप दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
नेपाल में हिमस्खलन से भीषण तबाही: 2 लोगों की मौत, 10 लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी ............. Gorakhpur में जलभराव पर MP Ravi Kishan और BJP पार्षद में फोन पर नोकझोंक, Video सामने आया | आशुतोष रांका सहित CJP के कई नेताओं को असम पुलिस ने हिरासत में लिया, अभिजीत दीपके बोले- अनजान जगह पर ले जाया गया, मिलने भी नहीं दिया जा रहा |      राघव चड्डा ने प्रीपेड यूजर्स की करा दी मौज, अब 30 दिन की वैलिडिटी के साथ आएंगे मोबाइल प्रीपेड प्लांस, साल में 13 की जगह होंगे 12 रिचार्ज | जिन्ना फिर से पैदा हुए हैं, ओवैसी उनमें से एक हैं", SIR विवाद पर गिरिराज सिंह का राहुल गांधी पर भी जोरदार हमला ............ SIR और वोट चोरी पर सियासी घमासान, Rekha Gupta ने विपक्ष को घेरा
Advertisement ×