अपने ऑफिस में फंदा लगाकर केमिकल व्यापारी ने की आत्महत्या

कानपुर। काकादेव थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक केमिकल व्यापारी ने अपने ही ऑफिस में फंसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शुक्रवार की देर रात तक जब वह अपने घर नही पहुंचा और उनकी पत्नी द्वारा मोबाइल करने के बाद काॅल रिसीव नही हुआ तो कार चालक तथा लाल बंगला में रहने वाले अपने पति के एक दोस्त को ऑफिस भेजा, जहां केमिकल कारोबारी का शव फंदे से झूलता मिला। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की।
जानकारी के अनुसार काकादेव क्षेत्र के आरएस पुरम निवासी 52 वर्षीय मनोज कुमार पाण्डे का दवा तथा केमिकल का कारोबार है। परिवार में उनके दो बेटे तथा पत्नी है। दोनो बेटे बाहर रहकर शिक्षा ग्रहण कर रहें है। बताया जाता है कि शास्त्री नगर की लेबर काॅलोनी में उनका ऑफिस है। रोज की तरह शुक्रवार की सुबह वह अपने घर से ऑफिस जाने के लिए निकले थे। मृतक के लाल बंगला निवासी मित्र राकेश ने बताया कि शुक्रवार की दोपहर लगभग तीन बजे मनोज का ड्राइवर ऑफिस गया था, लेकिन दरवाजा बंद होने के कारण वह वापस लौट गया।
देर रात घर वापस न पहुंचने तथा काॅल रिसीव न होने पर उनकी पत्नी ने राकेश को बताया तथा राकेश व ड्राइवर ऑफिस पहुंचे जहां बंद कमरे में आवाज लगाई, कोई जवाब न मिलने पर खिडकी का शीशा तोडा। बताया कि अन्दर का दृश्य देखकर वह स्तब्ध रह गये। कमरे में पंखे से मनोज का शव झूल रहा था, जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को उतरवाकर कार्यवाई शुरू की। थाना प्रभारी धर्मेन्द्र कुमार राम ने बताया कि मनोज ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है, आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नही हो सका है यहं जांच का विषय है। कार्यवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
नेपाल में हिमस्खलन से भीषण तबाही: 2 लोगों की मौत, 10 लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी ............. Gorakhpur में जलभराव पर MP Ravi Kishan और BJP पार्षद में फोन पर नोकझोंक, Video सामने आया | आशुतोष रांका सहित CJP के कई नेताओं को असम पुलिस ने हिरासत में लिया, अभिजीत दीपके बोले- अनजान जगह पर ले जाया गया, मिलने भी नहीं दिया जा रहा |      राघव चड्डा ने प्रीपेड यूजर्स की करा दी मौज, अब 30 दिन की वैलिडिटी के साथ आएंगे मोबाइल प्रीपेड प्लांस, साल में 13 की जगह होंगे 12 रिचार्ज | जिन्ना फिर से पैदा हुए हैं, ओवैसी उनमें से एक हैं", SIR विवाद पर गिरिराज सिंह का राहुल गांधी पर भी जोरदार हमला ............ SIR और वोट चोरी पर सियासी घमासान, Rekha Gupta ने विपक्ष को घेरा
Advertisement ×