अभद्रता का अरोप लगाते हुए महिला ने होमगार्ड को जड़े थप्पड़, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल  

  • कारगिल पेट्रोल पंप के अण्डरपास में हुई घटना
  • सीमा विवाद में उलझी नजर आई बर्रा व गुजैनी थाने की पुलिस
कानपुर। शनिवार को सोशल मीडिया में एक वीडियों वायरल हुआ और तेजी से फैल गया। वीडियों में एक महिला होमगार्ड का गिरेबान पकडे थी और उसे थप्पड़ मारती नजर आ रही थी। इतना ही नही महिला बीच-बीच में होमगार्ड को लाते भी मार रही थी। वहीं महिला होमगार्ड पर छेडखानी का आरोप लगा रही थी तो धटना स्थल पर लोग महिला के क्रिया कलाप का समर्थन करते हए उसे चप्पल पकड़ा रहे है। घटना कब की है इसकी सटीक जानकारी नही हो रही। वहीं इस बाबत कार्यवाई के नाम पर बर्रा तथा गुजैनी की पुलिस सीमा विवाद में ही उझली है।
शनिवार को एक 26 सेकेण्ड का वीडियों वायरल हुआ और तेजी से सोशल मीडिया में फैल गया, जिसमें एक महिला होमगार्ड को थप्पड़ मारती दिखाई दे रही है। मामला कारिगल पेट्रोल पंप के पास अण्डर पास का बताया जाता है। यह भी बताया जाता है कि महिला ने होमगार्ड पर छेडखानी का आरोप लगाया और उसका गिरेबान पकड़ लिया। वहीं वीडियो में दिखाई दे रहा है कि होमगार्ड ने महिला का हाथ मरोड दिया, जिसके बाद महिला ने उस पर थप्पडों की बरसात कर दी और लाते भी मारी। घटना पर लोगों ने महिला का समर्थन किया और चप्पल देते दिखाई दिये।
मामला पुलिस तक पहुंच चुका है लेकिर अभी तक घटना के बाबात कोई कार्यवाई की सूचना नही आई है। बताया जाता है कि बर्रा और गुजैनी की पुलिस सीमा विवाद में ही उलझी है। पूरी घटना के दौरान किसी प्रकार महिला की पकड से होमगार्ड ने खुद को छुडाया और भाग निकला। बर्रा थाना प्रभारी रविन्द्र श्रीवास्त ने बताया कि मामला गुजैनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत है तो वहीं गुजैनी थाना प्रभारी राजन शर्मा का कहना है कि कारगिल पेट्रोल पंप अण्डरपास बर्रा थाना क्षेत्र में आता है।
अब क्षेत्र किसी भी थाने के अंतर्गत आता हो लकिन समय-समय पर ऐसी घटनाये जरूर देखने को मिलती है कि जब थाना क्षेत्र सीमा विवाद में पुलिस ही उलझी रहती है। कम से कम पुलिस को इतना तो ज्ञान होना ही चाहिए कि उनके थाना क्षेत्र की सीमा कहां तक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
आपका PDA तो ‘पीट देगा अहीर’ बन गया... राजभर का अखिलेश पर हमला, बोले- नींद और भ्रम से बाहर आइए, गुंडई के नशे में चूर अपने लठैतों को संभालिए | ओवैसी ने किया यूपी में थर्ड फ्रंट का ऐलान, गठबंधन का नाम 'सामाजिक परिवर्तन मोर्चा', CM फेस होंगे चंद्रशेखर ........... बिहार में 30 दिनों में बनेगा नया Ration Card, 75 पार बुजुर्गों को घर पर मिलेगा अनाज |      अभिषेक बनर्जी के अदालतों पर बयान से Calcutta High Court नाराज, सुरक्षा याचिका पर फैसला सुरक्षित ............. Omar Abdullah ने अश्विनी वैष्णव को लिखा पत्र, अनंतनाग में मांगा वंदे भारत का स्थायी स्टॉप | दिल्ली सरकार ने छठ पूजा पर सार्वजनिक अवकाश का किया ऐलान; इस दिन बंद रहेंगे सभी सरकारी दफ्तर और हाईकोर्ट ................ Sambhal में 24 कोसी परिक्रमा शुक्रवार से, 5 लाख श्रद्धालुओं के आने की संभावना
Advertisement ×