कानपुर। मारवाड़ी विद्यालय के पास सब्जी मंडी P S कलेक्टरगंज दुकान में आग लग गई। मौके पर पहुंची दमकल टीम ने डिलीवरी होज पाइप के माध्यम से आग को कम समय में ही बुझा लिया।
बताया जाता है कि मिनी कंट्रोल रूम द्वारा सूचना मिली कि मारवाड़ी विद्यालय के पास सब्जी मंडी P S कलेक्टरगंज में दुकान में आग लगी है। सूचना को तत्काल अमल में लाते हुए फायर स्टेशन लाटूश रोड से दो गाड़ी और फायर स्टेशन करनैलगंज से एक वाटर टेंडर को प्रस्थान कराया गया। घटनास्थल पर पहुंच कर देखा गया कि बंद दुकान में आग लगी थी।
तत्काल ताले को खोलकर एक डिलीवरी होज पाइप के माध्यम से आग को कम समय में ही बुझा लिया गया। अगल-बगल किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं होने दिया गया किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई।
