श्याम नगर लूट घटना का मुख्य साजिशकर्ता निकला वादी का रिश्तेदार, पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार

  • 2 फरार बदमाशों की तलाश जारी, 25-25 हजार का इनाम हुआ घोषित
कानपुर। थाना चकेरी क्षेत्र के श्याम नगर में बीते 3 अगस्त को हुई दिनदहाड़े सनसनीखेज लूट की घटना का कानपुर पुलिस ने महज 48 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया है पुलिस ने इस कार्रवाई में शामिल टीम की उत्कृष्ट सफलता पर पुलिस आयुक्त द्वारा 25,000 के पुरस्कार की घोषणा की है पुलिस जांच में यह चौंकाने वाला तथ्य सामने आया कि घटना का मुख्य साजिशकर्ता वादी के भाई का साला, प्रशांत शुक्ला उर्फ मोनू था।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रशांत शुक्ला को गिरफ्तार कर लिया है कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने अपने चार अन्य साथियों रफीक, शफीक, कमल पुरील और विजय श्रीवास्तव के नाम उजागर किए घटना के अनावरण के उपरांत पुलिस टीम को एक संदिग्ध वाहन की सूचना मिली जब पुलिस ने वाहन को रोकने का प्रयास किया, तो उस पर सवार बदमाशों ने पुलिस टीम पर जानलेवा फायरिंग कर दी पुलिस द्वारा की गई आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश शफीक (निवासी उन्नाव) और कमल पुरील (निवासी शिवकटरा, चकेरी) गोली लगने से घायल हो गए।
दोनों घायल बदमाशों को तत्काल इलाज के लिए कांशीराम अस्पताल भेजा गया, जहाँ उनकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से लूटा गया शत-प्रतिशत माल, घटना में इस्तेमाल किया गया वाहन, दो अवैध तमंचे, तीन खोखा कारतूस और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं मामले में अब तक तीन अभियुक्तों की गिरफ्तारी हो चुकी है मामले के दो अन्य आरोपी रफीक और विजय श्रीवास्तव फिलहाल फरार हैं पुलिस प्रशासन ने दोनों की गिरफ्तारी पर 25,000-25,000 का इनाम घोषित किया है पुलिस की विशेष टीमें संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं।
सत्यजीत गुप्ता, पुलिस उपायुक्त (पूर्वी) ने कहा श्याम नगर की लूट की घटना में त्वरित कार्रवाई करते हुए 48 घंटे के भीतर मामला सुलझा लिया गया है मुख्य साजिशकर्ता वादी का रिश्तेदार ही निकला मुठभेड़ के बाद दो बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है और फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'राजनीति में कुछ भी संभव, कौन कब किसके साथ...', सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे पर टकराव को लेकर बोले ओपी राजभर,गेस्ट हाउस कांड का भी किया जिक्र | 'धर्म चार पिलर्स पर खड़ा है, इसका मतलब सिर्फ रस्में, पूजा पाठ या खाने-पीने की आदतें नहीं हैं', बोले RSS चीफ मोहन भागवत .. Smriti Irani का हमला, हार के बाद Congress कर रही संवैधानिक संस्थाओं का अपमान |      तिलक नगर थप्पड़ कांड में नहीं थम रहा बवाल, प्रवेश वर्मा की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस मुख्यालय में AAP नेताओं का प्रदर्शन, हिरासत में कई कार्यकर्ता | CEC Gyanesh Kumar पर महाभियोग प्रस्ताव का समर्थन करेगी AAP, INDIA गठबंधन की बैठक से बनाई दूरी ..... जम्मू-कश्मीर के कठुआ में CISF कैंप में फायरिंग से हड़कंप, जवान ने सहकर्मियों पर की फायरिंग, 4 की मौत
Advertisement ×