मसवानपुर में शटरिंग खोलने के दौरान करंट लगने से युवक की दर्दनाक मौत

कानपुर। नगर के  थाना रावतपुर क्षेत्र अंतर्गत मसवानपुर स्थित ब्रह्मदेव चौराहे के पास एक निर्माणाधीन बिल्डिंग में शटरिंग खोलने के दौरान एक युवक की करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, युवक लोहे की रॉड (सब्बल) से शटरिंग खोल रहा था। इसी दौरान बिल्डिंग के बगल से गुजर रही हाई टेंशन बिजली लाइन के संपर्क में लोहे की रॉड आ गई। करंट लगने से युवक गंभीर रूप से झुलस गया और उसके शरीर का निचला हिस्सा बुरी तरह जल गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची। बिजली का शटडाउन लेकर युवक को वहां से बाहर निकाला गया।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस क्षेत्र में हाई टेंशन लाइन के कारण पहले भी इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं। ऐसे में एक बार फिर सुरक्षा व्यवस्था और आवश्यक एहतियाती उपायों को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
एलपीयू में छात्रा से रेप के दावे के बाद जोरदार हंगामा, इंटरनेट बंद; परीक्षाएं स्थगति और 10 दिनों के लिए यूनिवर्सिटी बंद ................... नेपाल हिमस्खलन में अब तक 4 शव बरामद, 12 लोग अभी लापता | 'ए महाराज, इसको गठबंधन नहीं ठगबंधन कहते हैं...', सपा-कांग्रेस की तकरार पर राजभर का हमला, पूछा- 'चच्चू' को आपने परमिशन दी या वो आत्मनिर्भर हो गए? |      तिलक नगर थप्पड़ कांड की सियासी गूंज के बाद अब मामला पहुंचा थाने, प्रवेश वर्मा और AAP MLA जरनैल सिंह के खिलाफ 5 शिकायतें दर्ज | Akhilesh Yadav का दावा: 2027 में सपा सरकार बनते ही पुरानी पेंशन और मदरसा शिक्षकों का वेतन होगा बहाल .......... नीब करौरी बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' ने Box Office पर कमाए 401 करोड़ रुपये
Advertisement ×