झारखंड: CBI जांच पर नहीं बनी बात, 10 अगस्त को होगा विधानसभा घेराव

झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में हुई धांधली के खिलाफ आंदोलन कर रहे छात्रों और राज्य सरकार के बीच रविवार को छठे दौर की बातचीत खत्म हो गई। करीब 5 घंटे तक चली इस लंबी बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। छात्रों की सबसे बड़ी मांग परीक्षाओं की जांच CBI को सौंपने की थी, लेकिन सरकार के साथ इस मुद्दे पर सहमति नहीं बन सकी।

बैठक के बाद झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने बताया कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर सरकार ने दोतरफा जांच का फैसला लिया है। 14वीं JPSC और बैकलॉग भर्तियों में हुई गड़बड़ी के आपराधिक पहलुओं की जांच CID करेगी, जबकि पैसों के अवैध लेन-देन के मामलों की जांच के लिए ED से अनुरोध किया जाएगा। इसके अलावा, मामलों के जल्द निपटारे के लिए फास्ट-ट्रैक कोर्ट बनाया जाएगा और 90 दिनों के अंदर चार्जशीट दाखिल की जाएगी। भविष्य के सुधारों के लिए IIT-ISM, IIM रांची और XLRI के एक्सपर्ट्स की एक कमेटी भी बनाई जाएगी।

मंत्री ने स्पष्ट किया कि CGL परीक्षा को रद्द करने की मांग पूरी नहीं की जा सकती, क्योंकि यह परीक्षा हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के तहत हुई थी और सफल उम्मीदवार पहले ही नौकरी में आ चुके हैं। इसे एकतरफा रद्द करने का अधिकार सरकार के पास नहीं है। सरकार ने जांच की देखरेख के लिए एक रिटायर्ड जज की अध्यक्षता में कमेटी बनाने का प्रस्ताव दिया था, जिसे छात्रों ने खारिज कर दिया। सरकार का मानना है कि उसने छात्रों की 98% मांगें मान ली हैं।

दूसरी तरफ, सरकार के प्रतिनिधियों से बातचीत के बाद छात्र नेता कुणाल ने साफ कहा कि आंदोलन खत्म नहीं होगा। उन्होंने कहा, “हमारी मुख्य मांग CBI जांच की है और हम इस पर कोई समझौता नहीं करेंगे।” उन्होंने ऐलान किया कि पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत 10 अगस्त को झारखंड विधानसभा का घेराव पूरी तरह से शांतिपूर्ण ढंग से जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
नेपाल में हिमस्खलन से भीषण तबाही: 2 लोगों की मौत, 10 लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी ............. Gorakhpur में जलभराव पर MP Ravi Kishan और BJP पार्षद में फोन पर नोकझोंक, Video सामने आया | आशुतोष रांका सहित CJP के कई नेताओं को असम पुलिस ने हिरासत में लिया, अभिजीत दीपके बोले- अनजान जगह पर ले जाया गया, मिलने भी नहीं दिया जा रहा |      राघव चड्डा ने प्रीपेड यूजर्स की करा दी मौज, अब 30 दिन की वैलिडिटी के साथ आएंगे मोबाइल प्रीपेड प्लांस, साल में 13 की जगह होंगे 12 रिचार्ज | जिन्ना फिर से पैदा हुए हैं, ओवैसी उनमें से एक हैं", SIR विवाद पर गिरिराज सिंह का राहुल गांधी पर भी जोरदार हमला ............ SIR और वोट चोरी पर सियासी घमासान, Rekha Gupta ने विपक्ष को घेरा
Advertisement ×