मोबाइल लूट की दो घटनाओं को अंजाम देने वाले 4 आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा

कानपुर। पुलिस उपायुक्त दक्षिण दीपेन्द्रनाथ चौधरी ने बताया कि थाना किदवईनगर क्षेत्र में विगत दिनों हुई मोबाइल स्नैचिंग की दो घटनाओं के संबंध में अलग-अलग अभियोग पंजीकृत किए गए थे। किदवईनगर पुलिस एवं टीम द्वारा सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से लगातार प्रयास करते हुए दोनों घटनाओं का सफल अनावरण किया गया है।
पुलिस द्वारा कुल 4 आरोपियों को पकड़ा गया है, जिनमें 3 नाबालिग एवं 1 बालिग, निवासी हनुमंत विहार थाना क्षेत्र, शामिल है। आरोपियों के कब्जे से घटनाओं में प्रयुक्त बाइक, लूटे गए मोबाइल फोन तथा लगभग 3,000 नकद बरामद किए गए हैं।
पकड़े गए सभी आरोपियों के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्रवाई करते हुए बालिग आरोपी को न्यायालय तथा नाबालिगों को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
नेपाल में हिमस्खलन से भीषण तबाही: 2 लोगों की मौत, 10 लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी ............. Gorakhpur में जलभराव पर MP Ravi Kishan और BJP पार्षद में फोन पर नोकझोंक, Video सामने आया | आशुतोष रांका सहित CJP के कई नेताओं को असम पुलिस ने हिरासत में लिया, अभिजीत दीपके बोले- अनजान जगह पर ले जाया गया, मिलने भी नहीं दिया जा रहा |      राघव चड्डा ने प्रीपेड यूजर्स की करा दी मौज, अब 30 दिन की वैलिडिटी के साथ आएंगे मोबाइल प्रीपेड प्लांस, साल में 13 की जगह होंगे 12 रिचार्ज | जिन्ना फिर से पैदा हुए हैं, ओवैसी उनमें से एक हैं", SIR विवाद पर गिरिराज सिंह का राहुल गांधी पर भी जोरदार हमला ............ SIR और वोट चोरी पर सियासी घमासान, Rekha Gupta ने विपक्ष को घेरा
Advertisement ×