विधायक सुरेंद्र मैथानी और जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित की अगुवाई में भव्य ‘तिरंगा यात्रा’ संपन्न

​कानपुर। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत आज दादा नगर (पनकी मंडल) में एक विशाल एवं भव्य ‘तिरंगा यात्रा’ का भव्य आयोजन किया गया। इस यात्रा में क्षेत्र के लोगों का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला और पूरा क्षेत्र ‘भारत माता की जय’ तथा ‘वंदे मातरम’ के गगनभेदी जयकारों से गुंजायमान हो उठा।
​कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित क्षेत्रीय विधायक सुरेंद्र मैथानी ने तिरंगा फहराकर और खुद हाथ में राष्ट्रध्वज लेकर यात्रा का नेतृत्व किया। उनके साथ भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित भी विशेष रूप से मौजूद रहे।
​विधायक सुरेंद्र मैथानी जी ने बताया कि दादा नगर से शुरू हुई यह विशाल यात्रा पनकी मंडल के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। यात्रा में सैकड़ों की संख्या में स्थानीय नागरिक, युवा, महिलाएँ और पार्टी कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा लिए देशभक्ति के तरानों पर झूमते नजर आए। जगह-जगह क्षेत्रीय जनता ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का भव्य स्वागत किया।
​
हर नागरिक का गौरव है हमारा तिरंगा: विधायक सुरेंद्र मैथानी
इस अवसर पर विधायक सुरेंद्र मैथानी ने जनता को संबोधित करते हुए कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान आज एक जनांदोलन बन चुका है। तिरंगा हमारी आन, बाण और शान का प्रतीक है। यह यात्रा केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि उन अनगिनत बलिदानियों को नमन करने का माध्यम है, जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। पनकी मंडल की जनता का यह अपार जनसैलाब यह सिद्ध करता है कि राष्ट्रभक्ति की लौ हर नागरिक के दिल में जल रही है।”
​राष्ट्र की एकता का संदेश देती यात्रा: अनिल दीक्षित
जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित ने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान से देश के कोने-कोने में देशभक्ति का एक नया संचार हुआ है। आज की यह विशाल यात्रा समाज के हर वर्ग को एकजुट करने और नई पीढ़ी को देश सेवा के प्रति प्रेरित करने का काम कर रही है।
​
कार्यक्रम के अंत में विधायक सुरेंद्र मैथानी ने सभी क्षेत्रीय निवासियों से अपील की कि वे अपने-अपने घरों, दुकानों और प्रतिष्ठानों पर सम्मानपूर्वक तिरंगा अवश्य फहराएं और इस राष्ट्रीय उत्सव को ऐतिहासिक बनाएं।
​इस अवसर पर पार्षद आरती त्रिपाठी,मंडल अध्यक्ष विजय पटेल,अभिनव दीक्षित,ललित उपाध्याय, सियाराम पाल, आलोक तिवारी, राजेश सिंह, केके तिवारी,प्रियंका सिंह, आशा पाल, अस्मिता निगम,वरिष्ठ पदाधिकारी, वार्ड पार्षद, सामाजिक कार्यकर्ता एवं भारी संख्या में क्षेत्रीय जनमानस उपस्थित रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
नेपाल में हिमस्खलन से भीषण तबाही: 2 लोगों की मौत, 10 लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी ............. Gorakhpur में जलभराव पर MP Ravi Kishan और BJP पार्षद में फोन पर नोकझोंक, Video सामने आया | आशुतोष रांका सहित CJP के कई नेताओं को असम पुलिस ने हिरासत में लिया, अभिजीत दीपके बोले- अनजान जगह पर ले जाया गया, मिलने भी नहीं दिया जा रहा |      राघव चड्डा ने प्रीपेड यूजर्स की करा दी मौज, अब 30 दिन की वैलिडिटी के साथ आएंगे मोबाइल प्रीपेड प्लांस, साल में 13 की जगह होंगे 12 रिचार्ज | जिन्ना फिर से पैदा हुए हैं, ओवैसी उनमें से एक हैं", SIR विवाद पर गिरिराज सिंह का राहुल गांधी पर भी जोरदार हमला ............ SIR और वोट चोरी पर सियासी घमासान, Rekha Gupta ने विपक्ष को घेरा
Advertisement ×