विधायक सुरेंद्र मैथानी ने रविदासपुरम छठ घाट का किया निरीक्षण

  • स्वच्छता और निर्बाध स्वच्छ जल प्रवाह सुनिश्चित करने के दिए कड़े निर्देश

​कानपुर। लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा की तैयारियों को लेकर गोविंद नगर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक सुरेंद्र मैथानी पूरी तरह सक्रिय हैं। आगामी छठी मैया के पूजन और अर्घ्य अनुष्ठान को भव्य, सुगम और स्वच्छ वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से विधायक सुरेंद्र मैथानी ने गोविंद नगर विधानसभा अंतर्गत वार्ड संख्या-09, रविदासपुरम स्थित छठ पूजा घाट का स्थलीय निरीक्षण किया।
​

निरीक्षण के दौरान विधायक ने नगर निगम एवं संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों को घाट परिसर में युद्धस्तर पर स्वच्छता अभियान चलाने तथा घाट पर स्वच्छ जल के निरंतर प्रवाह की पुख्ता व्यवस्था सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए।
​

विधायक सुरेंद्र मैथानी ने कहा कि छठ महापर्व शुद्धता, निष्ठा और प्रकृति उपासना का प्रतीक है। हमारी माताएं और बहनें कठिन 36 घंटे का निर्जला व्रत रखकर अस्ताचलगामी और उदीयमान भगवान सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित करती हैं। ऐसे में व्रत रखने वाली माताओं-बहनों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए घाट पर स्वच्छ जल का निरंतर प्रवाह बना रहना अनिवार्य है, ताकि सभी श्रद्धालु स्वच्छ और निर्मल जल में खड़े होकर भगवान भास्कर को अर्घ्य दे सकें।
​

विधायक ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि: ​छठ घाट और उसके आसपास के रास्तों की विशेष सफाई कराई जाए। घाट पर स्वच्छ जल का पर्याप्त भराव और प्रवाह नियमित रूप से बना रहे, कहीं भी गंदा पानी एकत्रित न हो।

​श्रद्धालुओं की सुरक्षा व सुविधा के लिए घाट पर समुचित प्रकाश (लाइटिंग), बैरिकेडिंग और मोबाइल टॉयलेट की व्यवस्था तत्काल पूरी की जाए।
​इस अवसर पर जितेन्द्र सिंह, जेपी गौड़,स्थानीय नागरिक, छठ पूजा आयोजन समिति के पदाधिकारी तथा पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। स्थानीय निवासियों ने विधायक द्वारा समय रहते घाट की व्यवस्थाओं का संज्ञान लेने पर आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
आपका PDA तो ‘पीट देगा अहीर’ बन गया... राजभर का अखिलेश पर हमला, बोले- नींद और भ्रम से बाहर आइए, गुंडई के नशे में चूर अपने लठैतों को संभालिए | ओवैसी ने किया यूपी में थर्ड फ्रंट का ऐलान, गठबंधन का नाम 'सामाजिक परिवर्तन मोर्चा', CM फेस होंगे चंद्रशेखर ........... बिहार में 30 दिनों में बनेगा नया Ration Card, 75 पार बुजुर्गों को घर पर मिलेगा अनाज |      अभिषेक बनर्जी के अदालतों पर बयान से Calcutta High Court नाराज, सुरक्षा याचिका पर फैसला सुरक्षित | कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन से गोरखपुर जा रही 15003 अनवरगंज-गोरखपुर चौरीचौरा एक्सप्रेस ट्रेन स्टेशन से निकलते ही पटरी से उतर गई, ट्रेन के चार डिब्बे पटरी से उतरते ही यात्रियों के बीच अफरा-तफरी और हड़कंप मच गया
Advertisement ×