सड़क पर अनावश्यक रुकने वाले वाहनों के विरुद्ध अभियान चलाया जाये : पुलिस उपायुक्त यातायात 

  • पुलिस उपायुक्त यातायात द्वारा विभिन्न स्थानों का किया गया स्थलीय निरीक्षण
  • ई- रिक्शा, ई-ऑटो, टेम्पो चालक चौराहे से कम से कम 100 मीटर की दूरी पर ही सवारी बैठायें व उतारें 
कानपुर। पुलिस उपायुक्त यातायात रवीन्द्र कुमार द्वारा सुगम यातायात योजना आरटीसी स्किम के अंतर्गत अमरुद मंडी तिराहा, गुरुदेव चौराहा, कल्याणपुर क्रासिंग, बिठूर कट तिराहा, इंद्रा नगर कट, पुरानी शिवली रोड व पनकी रोड का स्थलीय निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान पुलिस उपायुक्त द्वारा सड़क किनारे अस्थायी अतिक्रमण को हटवाते हुए मार्ग को अतिक्रमणमुक्त कराया गया तथा संबंधित को भविष्य में सड़क पर अतिक्रमण न करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। यातायात व्यवस्था, अवैध पार्किंग, ई-रिक्शा एवं ऑटो संचालन तथा चौराहों पर यातायात संचालन की स्थिति का गहन अवलोकन किया गया।
प्रमुख चौराहा/तिराहा से ई- रिक्शा, ई-ऑटो, टेम्पो आदि को कम से कम 100 मीटर की दूरी पर सवारी बैठाने व उतारने हेतु निर्देशित किया गया तथा सड़क पर अनावश्यक रुकने वाले वाहनों के विरुद्ध अभियान चलाने के निर्देश दिए गए एवं चौराहा/ तिराहा पर चिन्हित चोक पॉइंट्स (Choke Points) की पहचान कर उनके कारकों को दूर किया जाए जिससे यात्रियों के मैक्सिमम ट्रैवल टाइम को घटाया जा सके।
पुलिस उपायुक्त द्वारा बताया गया कि इस स्कीम का उद्देश्य शहरवासियों को सुगम, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित यातायात व्यवस्था उपलब्ध कराना है। निरीक्षण के दौरान टीआई जोन पश्चिम द्वितीय, रूट मार्शल व सेक्टर प्रभारी मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
एलपीयू में छात्रा से रेप के दावे के बाद जोरदार हंगामा, इंटरनेट बंद; परीक्षाएं स्थगति और 10 दिनों के लिए यूनिवर्सिटी बंद ................... नेपाल हिमस्खलन में अब तक 4 शव बरामद, 12 लोग अभी लापता | 'ए महाराज, इसको गठबंधन नहीं ठगबंधन कहते हैं...', सपा-कांग्रेस की तकरार पर राजभर का हमला, पूछा- 'चच्चू' को आपने परमिशन दी या वो आत्मनिर्भर हो गए? |      तिलक नगर थप्पड़ कांड की सियासी गूंज के बाद अब मामला पहुंचा थाने, प्रवेश वर्मा और AAP MLA जरनैल सिंह के खिलाफ 5 शिकायतें दर्ज | Akhilesh Yadav का दावा: 2027 में सपा सरकार बनते ही पुरानी पेंशन और मदरसा शिक्षकों का वेतन होगा बहाल .......... नीब करौरी बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' ने Box Office पर कमाए 401 करोड़ रुपये
Advertisement ×