नाना राव पार्क में वीर जवानों के परिजनों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रितों का हुआ सम्मान

कानपुर। 80वां स्वतंत्रता दिवस देशभक्ति, उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। फूलबाग स्थित नाना राव पार्क में आयोजित जनपद के मुख्य समारोह में प्रदेश की राज्यमंत्री, महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग प्रतिभा शुक्ला ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ और राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ का सामूहिक गायन किया गया।
राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिभा शुक्ला ने अपने संबोधन में कहा कि देश की स्वतंत्रता असंख्य ज्ञात-अज्ञात क्रांतिकारियों एवं स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष, त्याग और सर्वोच्च बलिदान का परिणाम है। स्वतंत्रता आंदोलन में कानपुर की धरती और यहां के वीरों का योगदान स्वर्णाक्षरों में अंकित है।  उन्होंने नागरिकों से कर्तव्यबोध के साथ राष्ट्र निर्माण में योगदान देते हुए स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों का समर्थ, समृद्ध और आत्मनिर्भर भारत बनाने का आह्वान किया।
जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि कानपुर की धरती का स्वतंत्रता आंदोलन में गौरवशाली योगदान रहा है। स्वतंत्रता दिवस अमर बलिदानियों के सपनों का भारत बनाने का संकल्प लेने का अवसर है।
राज्यमंत्री  प्रतिभा शुक्ला, जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह सहित जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने नाना राव पार्क स्थित शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर देश की स्वतंत्रता और रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर बलिदानियों को नमन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'कोई सपने में भी कैसे सोच सकता है कि वंदे मातरम अधूरा छोड़ दिया जाए?', कांग्रेस पर बरसे अमित शाह, कहा- थोड़ी भी शर्म बची है तो दोनों हाथ जोड़कर बंकिम बाबू और देश की जनता से उन्हें माफी मांगनी चाहिए | 'तनख्वाह, स्टाफ, गाड़ी सब मिलती है तो देश के लिए...', लाल किले के कार्यक्रम में राहुल और मल्लिकार्जुन खरगे की गैर-मौजूदगी पर BJP ने उठाया सवाल | वाराणसी एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान यात्री के लाइसेंसी पिस्‍टल से अचानक चली गोली, दो लोगों को लगे छर्रे; लहुलुहान हालत में अस्‍पताल में भर्ती | 'आजादी का मतलब केवल राजनीतिक आजादी नहीं बल्कि अराजकता, पिछड़ेपन, गरीबी और अशिक्षा से मुक्ति है...', विधान भवन में झंडा फहराने के बाद बोले CM योगी
Advertisement ×