पुलिसकर्मियों से अभद्रता करने के बाद थाने में आत्महत्या का किया प्रयास

कानपुर। पुलिस उपायुक्त दक्षिण दीपेन्द्र नाथ चौधरी ने बताया कि थाना नौबस्ता क्षेत्र में एक व्यक्ति द्वारा उसकी पुत्रवधु को मोबाइल नंबर से गाली-गलौज व आपत्तिजनक बातें कर परेशान किए जाने की शिकायत की गई थी। संबंधित दो व्यक्ति नशे की हालत में थाने पहुंचे और पुलिसकर्मियों से अभद्रता की गई जहां जांच के दौरान मेडिकल में शराब सेवन की पुष्टि हुई।
थाने में एक व्यक्ति ने आत्महत्या का प्रयास किया तथा बाद में टॉयलेट क्लीनर पीने का प्रयास किया, जिसे पुलिसकर्मियों ने तत्काल रोक लिया। उसे उपचार हेतु हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत सामान्य है। शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया है तथा ड्यूटी में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित पुलिसकर्मियों को निलंबित कर प्रकरण की जांच कराई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर फिर बढ़ा तनाव, ओमान तट पर जहाज पर हमला, 11 भारतीय समेत 12 लोग घायल; विदेश मंत्रालय ने जताई कड़ी आपत्ति | अब हमारी निगाह 3 पर नहीं 403 पर', अखिलेश ने तीसरा कैंडिडेट नहीं उतारने के दिए संकेत तो राजभर बोले- हो गया टांय-टांय फिस्स ... Mizoram में Codeine Syrup की अवैध बिक्री पर सख्ती, रद्द होंगे Drug License |      लखनऊ में चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट के लेबर रूम में लगी भीषण आग, ऊंची लपटों के साथ आसमान में छाया काले धुएं का गुब्बार .... Rejinagar Bypoll में नियमों के उल्लंघन पर AJUP विधायक हुमायूं कबीर अरेस्ट | 'किसी खानदान में जन्म लेने भर से आप प्रधानमंत्री नहीं बन सकते, जनादेश प्राप्त करना है तो सेवा कीजिए...', राहुल गांधी पर किरेन रिजिजू का हमला
Advertisement ×