कानपुर। पुलिस उपायुक्त दक्षिण दीपेन्द्र नाथ चौधरी ने बताया कि थाना नौबस्ता क्षेत्र में एक व्यक्ति द्वारा उसकी पुत्रवधु को मोबाइल नंबर से गाली-गलौज व आपत्तिजनक बातें कर परेशान किए जाने की शिकायत की गई थी। संबंधित दो व्यक्ति नशे की हालत में थाने पहुंचे और पुलिसकर्मियों से अभद्रता की गई जहां जांच के दौरान मेडिकल में शराब सेवन की पुष्टि हुई।
थाने में एक व्यक्ति ने आत्महत्या का प्रयास किया तथा बाद में टॉयलेट क्लीनर पीने का प्रयास किया, जिसे पुलिसकर्मियों ने तत्काल रोक लिया। उसे उपचार हेतु हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत सामान्य है। शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया है तथा ड्यूटी में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित पुलिसकर्मियों को निलंबित कर प्रकरण की जांच कराई जा रही है।
