जुलूस-ए-मोहम्मदी को लेकर जमीयत उलेमा कानपुर और पुलिस प्रशासन की बैठक

  • शांतिपूर्ण आयोजन और बेहतर व्यवस्था पर जोर, अधिकारियों के साथ रूट का जमीनी निरीक्षण

कानपुर। जमीयत उलेमा शहर कानपुर के तत्वावधान और नेतृत्व में हर साल निकलने वाले ऐतिहासिक जुलूस-ए-मोहम्मदी की तैयारियों और बेहतर व्यवस्था के संबंध में डीसीपी ईस्ट सत्यजीत गुप्ता और एडिशनल डीसीपी ईस्ट शिवा सिंह के साथ एक अहम और विस्तृत बैठक बड़ा चैराहा स्थित कोतवाली में आयोजित हुई। जमीयत उलेमा यूपी के प्रदेश महासचिव मौलाना अमीनुल हक अब्दुल्लाह कासमी के विशेष निर्देश पर शहर जमीयत के प्रतिनिधिमंडल ने इस बैठक में शिरकत की, जिसमें अध्यक्ष डॉ. हलीम उल्लाह खान, उपाध्यक्ष जुबैर अहमद फारूकी, सचिव कारी अब्दुल मुईद चैधरी, मौलाना अंसार अहमद जामेई, मुफ्ती इजहार मुकर्रम कासमी और मौलाना मुहम्मद अकील जामेई शामिल रहे।

उपाध्यक्ष जुबैर अहमद फारूकी ने जुलूस के ऐतिहासिक महत्व और विवरण पर प्रकाश डालते हुए बताया कि इस वर्ष यह विशाल एवं भव्य जुलूस 26 अगस्त 2026, दिन बुधवार को अपनी शानदार और पुरानी परंपरा के अनुसार परेड ग्राउंड से निकाला जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को आश्वस्त किया कि जमीयत उलेमा कानपुर की हमेशा यह कोशिश रही है कि जुलूस पूरी तरह से शांति और अनुशासन के साथ संपन्न हो, और इस वर्ष भी इसके लिए एक व्यापक कार्ययोजना तैयार की गई है।

बैठक में कानून व्यवस्था और प्रबंधन को बेहतर बनाने के लिए यह तय किया गया कि माल ढोने वाले वाहनों और साउंड सिस्टम पर बच्चों या आम लोगों को बैठाने पर सख्ती से प्रतिबंध रहेगा। इस पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। बड़े झंडों से होने वाले संभावित खतरों को देखते हुए झंडे छोटे रखे जाएं। अवाम के मार्गदर्शन के लिए जमीयत की ओर से एक वीडियो संदेश और विशेष प्रेस नोट जारी किया जाएगा। साउंड सिस्टम (डीजे) पर किसी भी तरह की विवादित चीजें बजाने की सख्त मनाही होगी और इस संबंध में सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइंस का पूरी तरह से पालन किया जाएगा। परेड ग्राउंड में नमाज अदा करने और जुलूस की शुरुआत और अंत में आने वाली समस्याओं के समाधान पर भी विचार किया गया।

बैठक में मौजूद नगर निगम और बिजली विभाग (केस्को) के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए कि परेड ग्राउंड सहित पूरे रूट की सफाई, जर्जर रास्तों की मरम्मत और बिजली के तारों को दुरुस्त करने का काम समय से पहले पूरा कर लिया जाए।

बैठक के तुरंत बाद एसएचओ सहित सभी संबंधित अधिकारियों ने जमीयत उलेमा के प्रतिनिधिमंडल के साथ परेड ग्राउंड से लेकर नवीन मार्केट, क्रिस्टल पार्किंग और सद्भावना चैकी होते हुए नई सड़क तक रूट का पैदल निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर मौजूद कमियों का बारीकी से जायजा लिया और उन्हें जल्द से जल्द दूर करने का आश्वासन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर फिर बढ़ा तनाव, ओमान तट पर जहाज पर हमला, 11 भारतीय समेत 12 लोग घायल; विदेश मंत्रालय ने जताई कड़ी आपत्ति | अब हमारी निगाह 3 पर नहीं 403 पर', अखिलेश ने तीसरा कैंडिडेट नहीं उतारने के दिए संकेत तो राजभर बोले- हो गया टांय-टांय फिस्स ... Mizoram में Codeine Syrup की अवैध बिक्री पर सख्ती, रद्द होंगे Drug License |      लखनऊ में चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट के लेबर रूम में लगी भीषण आग, ऊंची लपटों के साथ आसमान में छाया काले धुएं का गुब्बार .... Rejinagar Bypoll में नियमों के उल्लंघन पर AJUP विधायक हुमायूं कबीर अरेस्ट | 'किसी खानदान में जन्म लेने भर से आप प्रधानमंत्री नहीं बन सकते, जनादेश प्राप्त करना है तो सेवा कीजिए...', राहुल गांधी पर किरेन रिजिजू का हमला
Advertisement ×