भाजपा महिला पार्षद सड़कों पर लगा रही झाड़ू, साथ ही नालियों की कर रहीं सफाई

कानपुर। लगातार सफाई व्यवस्था को लेकर त्रस्त वार्ड 14 की पार्षद शालू सुनील कनौजिया ने महिलाओं को लेकर नगर निगम, स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ सात दिवसीय नाली, झाड़ू, कूड़ा आंदोलन की शुरुआत की। कार्यक्रम के दूसरे दिन पार्षद शालू सुनील कनौजिया और पूर्व पार्षद सुनील कनौजिया ने महिलाओं के साथ नाली और झाड़ू का सफाई कार्य किया।

पार्षद शालू सुनील कनौजिया ने कहा कि वार्ड में सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। लगातार शिकायत के बाद भी जगह-जगह कूड़े के ढेर और बजबजाती नालियों ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। लगातार दूसरे दिन भी भाजपा की महिला पार्षद सड़कों पर झाड़ू और नाली लगा रही है। लेकिन वातानुकूलित कमरों में बैठे अधिकारियों के कानों में जूं तक नहीं रेंग रही है। सरकार और जन विरोधी मानसिकता से काम करने वाले अधिकारियों को मलिन बस्ती में रहने वाले लोगों के बदबू और गंदगी से भरे नारकीय जीवन का एहसास नहीं होता है। लेकिन जो लोग रहते हैं वह कैसे जीते हैं सिर्फ वही जानते हैं।

लगातार कूड़े के ढेर और बजबजाती नालियों ने लोगों को बीमार कर दिया है। गरीब आदमी बहुत मुश्किल से इलाज करा पाता है। पूर्व पार्षद सुनील कनौजिया ने कहा कि झाड़ू, नाली, कूड़ा आंदोलन के तीसरे दिन शनिवार को सैकड़ों महिलाओं के साथ प्रदर्शन किया जायेगा। प्रदर्शन में प्रमुख रूप से शनी कनौजिया, शकुंतला, शर्मिला, संगीता, माया, सुमन, सरिता, शालू जायसवाल, पूनम जायसवाल सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
कानपुर नगर : साऊथ के द्वीप सिनेमा तिराहे के पास साकेत नगर में घड़ियों कि विशाल रेंज के साथ TITAN WORLD का हुआ भव्य शुभारम्भ | साहिल की शिकायत पर पैलेट गन मामले में अज्ञात के खिलाफ FIR, संसद मार्ग थाने पर राहुल के धरने के बाद हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा .... Meghalaya में पुलिस चौकी और वाहनों पर पेट्रोल बम फेंके, केंद्र ने भेजे सुरक्षा बल | जयपुर के स्कूल का दौरा करने पहुंचे आशुतोष रांका समेत सभी CJP कार्यकर्ताओं पर लोगों का फूटा गुसा, पीट-पीट कर भगाया .. Mallikarjun Kharge ने केंद्र सरकार को घेरा, छात्रों पर पैलेट गन चलाने का लगाया आरोप | जंतर-मंतर पर उमड़ी हजारों लोगों की भीड़, UGC के नए नियम और जातिगत आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन, भारी संख्या में पहुंचे दिल्ली पुलिस के जवान और RAF
Advertisement ×