कानपुर। सिविल डिफेंस प्रखंड कृष्णा नगर की महत्वपूर्ण बैठक में वार्डन का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड के डिवीजनल वार्डन तथा संचालन प्रभारी सहायक उपनियंत्रक द्वारा किया गया तथा सर्वप्रथम प्रखंड के स्टाफ ऑफिसर ने पधारे मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथियों का स्वागत किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि एवं अन्य वक्ताओं ने अवगत कराया कि नागरिक सुरक्षा (Civil Defence) एक स्वैच्छिक सरकारी संगठन है जिसका मुख्य उद्देश्य प्राकृतिक और मानव-निर्मित आपदाओं, दंगों या युद्ध के समय आम नागरिकों की सुरक्षा करना, राहत बचाव कार्य चलाना और जन-धन की हानि को कम करना है। यह भारत सरकार के गृह मंत्रालय के अधीन काम करता है। इसके प्रमुख कार्य और उद्देश्य बचाव तथा राहत, आपदा प्रबंधन, मनोबल बढ़ाना, आवश्यक सेवायें बनाए रखना आदि हैं। सभी वार्डेन अवैतनिक एवं निष्काम सेवा से जुड़कर सरकारी योजनाओं में सहभागिता प्रदान करके देशसेवा कर रहे हैं।
उसके बाद प्रखंड में रिक्त पदों को अतिशीघ्र भरने, प्रस्तावित आपदा प्रशिक्षण करवाने, सभी वार्डेन का डाटा बैंक तैयार करने जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत विचार विमर्श हुआ। इच्छुक युवाओं का संगठन के माध्यम से राष्ट्रसेवा तथा विविध सरकारी मिशन को सफल बनाने में अपना योगदान देने/शामिल होने हेतु वार्डेन सेवा मे जुड़ने का आवाह्न भी किया गया। इस अवसर पर लगभग दो दर्जन सक्रिय वार्डन को तिरंगा सम्मान करते हुए प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए। आशा की गयी कि सभी वार्डेन प्रेरणा लेकर सक्रिय भागीदारी करेंगे ताकि प्रखंड कानपुर में पुनः ऊँचा स्थान प्राप्त कर सके।
इस समारोह/कार्यक्रम में प्रखंड के डिवीजनल वार्डन शरद प्रकाश अग्रवाल, स्टाफ ऑफिसर सुखबीर सिंह मलिक, प्रभारी सहायक उपनियंत्रक प्रवीण वर्मा, मुख्य अतिथि चीफ वार्डेन राजीव सिंह के साथ विशिष्ट अतिथि डिप्टी चीफ वार्डेन आशीष बाजपेई तथा डिवीजनल वार्डेन नगर स्तर श्रीमती सीमा अग्रवाल के अलावा अन्य वार्डेन लोगों में शिव शंकर, अरविंद दीक्षित, विकास उमराव, किरण वर्मा, बबीता यादव, हरीश कुमार, प्रमोद अग्निहोत्री, इन्दू प्रभा, विनोद मिश्रा, शिप्रा यादव, कीर्ति दीक्षित, पूजा गुप्ता, अमन वर्मा, मनीष साहू, मनोज कुमार, बादाम सिंह, शैलेश अवस्थी, सत्येंद्र प्रकाश आर्य, येस के मौर्य, अरुण अग्रवाल, प्रदीप भाटिया, अमित श्रीवास्तव, विशाल अग्रवाल, ब्रिज बिहारी साहू, शिव सिंह, जितेंद्र रवि, आदि अनेक वार्डेन उपस्थित रहे।
