केमिकल ड्रम से निकली जहरीली गैस से मजदूर की मौत

  • कानपुर की ईशान टैनरी में हुआ हादसा, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप
  • हंगामे के बीच मृतक के परिवार ने मांगा 20 लाख रुपए मुआवजा
कानपुर। जाजमऊ थाना क्षेत्र स्थित ईशान टैनरी में शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। चमड़े का ड्रम ( खोलते समय जहरीली गैस की चपेट में आने से 22 वर्षीय मजदूर मनोज कुमार की मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने टैनरी प्रबंधन पर सुरक्षा में लापरवाही का आरोप लगाते हुए ₹20 लाख मुआवजे की मांग को लेकर हंगामा किया।
जानकारी के अनुसार मूल रूप से फर्रुखाबाद निवासी मनोज कुमार (22) पिछले 20 सालों से चकेरी के देवीगंज में किराए के मकान में रह रहा था। वह दो महीने पहले ही ईशान टैनरी में काम पर लगा था। शुक्रवार रात करीब 8 बजे वह नाइट शिफ्ट के लिए टैनरी गया था। शनिवार तड़के करीब 4 बजे जब वह चमड़े का ड्रम खोल रहा था, तभी अचानक निकली जहरीली गैस की चपेट में आ गया और उसकी हालत बिगड़ गई।
साथी कर्मचारियों ने उसे तुरंत कांशीराम अस्पताल पहुंचाया, जहां सुबह करीब 6 बजे डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की 20 वर्षीय पत्नी काव्या और 6 महीने की बेटी दिव्या है। अस्पताल पहुंचे मृतक के भाइयों आकाश, सोनू, प्रदीप और अन्य परिजनों का कहना है कि टैनरी में कर्मचारियों की सुरक्षा का कोई इंतजाम नहीं था। परिजनों का आरोप है कि यदि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम होते तो मनोज की जान बच सकती थी। परिजनों ने टैनरी मालिक फुरकान और प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए 20 लाख रुपये मुआवजे की मांग की है।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी संजय पांडे ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
कानपुर नगर : साऊथ के द्वीप सिनेमा तिराहे के पास साकेत नगर में घड़ियों कि विशाल रेंज के साथ TITAN WORLD का हुआ भव्य शुभारम्भ | साहिल की शिकायत पर पैलेट गन मामले में अज्ञात के खिलाफ FIR, संसद मार्ग थाने पर राहुल के धरने के बाद हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा .... Meghalaya में पुलिस चौकी और वाहनों पर पेट्रोल बम फेंके, केंद्र ने भेजे सुरक्षा बल | जयपुर के स्कूल का दौरा करने पहुंचे आशुतोष रांका समेत सभी CJP कार्यकर्ताओं पर लोगों का फूटा गुसा, पीट-पीट कर भगाया .. Mallikarjun Kharge ने केंद्र सरकार को घेरा, छात्रों पर पैलेट गन चलाने का लगाया आरोप | जंतर-मंतर पर उमड़ी हजारों लोगों की भीड़, UGC के नए नियम और जातिगत आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन, भारी संख्या में पहुंचे दिल्ली पुलिस के जवान और RAF
Advertisement ×