पांडु नदी से सटे निचले क्षेत्रों में जलभराव से प्रभावित क्षेत्र का एसडीएम सदर ने लिया जायजा

  • राहत एवं आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराने के दिए निर्देश
कानपुर। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम सदर अनुभव सिंह ने नगर निगम एवं सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ बर्रा एवं गुजैनी क्षेत्र में पांडु नदी से सटे निचले इलाकों का संयुक्त स्थलीय निरीक्षण किया। प्रारंभिक आकलन के अनुसार नदी से सटे निचले क्षेत्र में बने लगभग 25 से 30 मकानों में जलभराव की स्थिति पाई गई है।
निरीक्षण के दौरान एसडीएम सदर ने स्थानीय लोगों से संवाद कर जलभराव की स्थिति, आवागमन तथा राहत सामग्री की आवश्यकता के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को प्रभावित परिवारों से निरंतर संपर्क बनाए रखने और आवश्यकता के अनुरूप राहत सामग्री उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
वर्तमान में जलभराव से प्रभावित परिवार सुरक्षित स्थानों पर चले गए हैं। अधिकांश लोग अपने अन्य आवास अथवा रिश्तेदारों के यहां रह रहे हैं, जबकि कुछ परिवार किराये के आवास में चले गए हैं। प्रभावित परिवारों की सुविधा के लिए कम्पोजिट विद्यालय में राहत शिविर स्थापित कर आवश्यक मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। प्रभावित परिवारों के बीच वितरण के लिए राहत किट की मांग भी प्रेषित कर दी गई है।
एसडीएम सदर ने नगर निगम के अधिकारियों को क्षेत्र में साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पानी उतरने के बाद प्रभावित क्षेत्रों में विशेष सफाई अभियान चलाया जाए तथा संक्रामक रोगों की रोकथाम के लिए आवश्यक दवाओं एवं कीटाणुनाशक का छिड़काव कराया जाए। पेयजल एवं स्वच्छता की स्थिति पर भी लगातार नजर रखी जाए।
जलभराव की समस्या के दीर्घकालिक समाधान के लिए पीओ डूडा के साथ समन्वय कर प्रभावित परिवारों की पात्रता का परीक्षण कराया जाएगा। पात्र परिवारों को चिन्हित कर नियमानुसार आवासीय योजना से जोड़ने की कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही सिंचाई विभाग द्वारा पांडु नदी के फ्लड प्लेन क्षेत्र को सुरक्षित एवं अतिक्रमण मुक्त रखने की दिशा में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान तहसीलदार सदर विनय द्विवेदी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'जनता अगले चुनाव में सपा को हमेशा के लिए साफ ही कर देगी': CM योगी का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला ........ Patna के बख्तियारपुर में दुकान में भीषण Fire से 3 की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला | 'राहुल गांधी के पास न विजन है, न सकारात्मक एजेंडा...' बीजेपी सांसद बांसुरी स्वराज ने कांग्रेस पर साधा निशाना .... जातिगत आरक्षण खत्म करना देश हित में नहीं, Lucknow में बोलीं BSP प्रमुख Mayawati | तीन पिस्‍टल बरामद लेकिन चली सिर्फ एक...दिव्‍या हत्याकांड में हथियार पर उलझी पुलिस; मानस का iPhone हुआ अनलॉक तो खुलेगा लखनऊ डबल मर्डर-सुसाइड केस | रक्षाबंधन पर CM योगी का महिलाओं को तोहफा, 27 अगस्त की रात से 28 अगस्त की रात तक बसों में फ्री यात्रा, सेफ्टी के लिए एक साथी का भी टिकट माफ
Advertisement ×