पोल लगाने और आरमुयू चार्जिंग कार्य के कारण बिजली आपूर्ति रही बाधित

कानपुर। कानपुर के विभिन्न इलाकों में सोमवार को पोल लगाने और RMU चार्जिंग कार्य के कारण बिजली आपूर्ति बाधित रही। केस्को द्वारा इस कार्य के लिये  21 कर्मचारियों को फील्ड में तैनात किया है।
कटौती का समय और प्रभावित क्षेत्र में सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक बिजली बाधित रही, जिसमें गोविंद नगर, जूही डिपो, जूही लाल कॉलोनी, चावला मार्केट, DBS कॉलेज, नंदलाल चौराहा और निराला नगर शामिल रहे। वहीं सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक: सनिगवां और आसरा इलाके में बिजली काटी गई।
इसी प्रकार सुबह 11:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक: जरौली फेस-1 व फेस-2, H, I, J, K, E, D ब्लॉक और बर्रा-2 और दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक: CNG और शंकर नगर इलाके की बिजली बाधित रही।  कार्यो के चलते केस्को ने उपभोक्ताओं से अनुरोध किया था कि बिजली बंद रहने के समय को ध्यान में रखते हुए अपने जरूरी काम पहले ही निपटा लें। कार्य पूरा होते ही आपूर्ति तुरंत बहाल कर दी जाएगी। कार्य समाप्त होने के पश्चात बिजली पुनः बहाल कर दी गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'इस्लामिक कानून जब तक देश में नहीं लागू होगा, महिलाएं महफूज नहीं, आजादी के नाम पर औरतों को निकालना...', रेप केस पर मौलाना रशीदी का विवादित बयान | सिंगर अंकित बालियान हत्याकांड में पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में दो शूटर्स ढेर; शामली मुठभेड़ में दो पुलिसकर्मी भी घायल ......... चुनावी रेवड़ियों और लुभावने वादों से सतर्क रहें महिला मतदाता: मायावती | कासगंज में पिकअप और ट्रक के बीच भीषण टक्कर, 6 की मौत, कई घायल; अस्थियां विसर्जित करने जा रहे थे सभी लोग ... राष्ट्रीय ध्वज का अपमान बर्दाश्त नहीं! Kiren Rijiju की Khalistani समर्थकों को खुली चेतावनी | PM मोदी और रूसी राष्ट्रपति की बिश्केक में हुई अहम मुलाकात, प्रधानमंत्री ने पुतिन से की युद्ध खत्म करने की अपील, कहा- ये मानवता के लिए खतरा
Advertisement ×