कानपुर। पुलिस उपायुक्त दक्षिण दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि थाना बर्रा पुलिस टीम द्वारा तकनीकी संसाधनों एवं इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों की मदद से 15 वर्ष से फरार दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार अभियुक्त संजय अग्रवाल उर्फ संजीव राज गोयल, निवासी उज्जैन, मध्य प्रदेश पर 50,000 रुपये का इनाम घोषित था। अभियुक्त राहुल अग्रवाल, निवासी उज्जैन, मध्य प्रदेश पर 25,000 रुपये का इनाम घोषित था। दोनों अभियुक्तों को नानाखेड़ा बस स्टैण्ड, उज्जैन (मध्य प्रदेश) से गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्तगण फर्जी फर्म/एजेंसी बनाकर फर्जी आरसी एवं दस्तावेजों के आधार पर लोगों को बैंक से लोन दिलाते थे तथा लोन की धनराशि को हड़प लेते थे। अभियुक्त संजय अग्रवाल के विरुद्ध 24 मुकदमे तथा राहुल अग्रवाल के विरुद्ध 16 मुकदमे पंजीकृत होना पाया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए मा0 न्यायालय भेजा जा रहा है।
