हाथों में कटोरा लेकर व्यापारियों ने किया धरना प्रदर्शन

कानपुर। भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेश मिश्र, जिलाध्यक्ष विजय गुप्ता गोरे, जिला वरिष्ठ महामंत्री मनीष गुप्ता सलोने व प्रदेश मंत्री रोशन गुप्ता के नेतृत्व में विभिन्न बाजारों से आए संगठन के पदाधिकारियों व व्यापारियों ने कानपुर महानगर के मार्बल मार्केट किदवई नगर, यशोदा नगर से हमीरपुर रोड, ग्रीन पार्क से घंटाघर, साकेत नगर सहित विभिन्न क्षेत्रों में सीएम ग्रिड के सड़क निर्माण कार्य को अविलंब पूर्ण कराने, महानगर के विभिन्न क्षेत्रों में ध्वस्त सड़कों एवं बड़े-बड़े गड्ढों को तत्काल दुरुस्त कराने तथा अन्य जनसमस्याओं को लेकर व्यापारियों ने नगर निगम कार्यालय परिसर के अंदर सड़क पर बैठकर हाथों में कटोरा लेकर धरना प्रदर्शन किया और कहा कि सीएम ग्रिड निर्माण का कार्य दीपावली से पन्द्रह दिन पहले पूर्ण नहीं हुआ तो कानपुर का करोड़ों रुपये का व्यापार प्रभावित होगा और व्यापारी भीख मांगने की स्थिति में आ जाएगा।
व्यापारियों ने नगर निगम परिसर के अंदर सड़क पर बैठकर हाथों में कटोरा लेकर काफी देर तक नारेबाजी की। धरना प्रदर्शन के उपरांत नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। धरना प्रदर्शन के दौरान भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेश मिश्र ने कहा कि कानपुर महानगर के मार्बल मार्केट किदवई नगर, यशोदा नगर से हमीरपुर रोड, ग्रीन पार्क से घंटाघर, साकेत नगर सहित विभिन्न प्रमुख मार्गों पर सीएम ग्रिड के सड़क निर्माण कार्य के चलते लंबे समय से व्यापारी, ग्राहक, वाहन चालक एवं आम नागरिक अत्यंत कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं, निर्माण कार्य की धीमी गति तथा कई स्थानों पर सड़क की बदहाल स्थिति के कारण आवागमन बुरी तरह प्रभावित है। विशेष रूप से मार्बल मार्केट किदवई नगर, यशोदा नगर बाजार तथा मूलगंज चौराहे से परेड की ओर जाने वाले मार्गों पर यातायात एवं व्यापार दोनों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।
सीएम ग्रिड के निर्माण से प्रभावित कानपुर महानगर के विभिन्न बाजारों का लगभग 200 करोड़ रुपये से अधिक का वार्षिक कारोबार प्रभावित होने की आशंका से व्यापारियों में भी गंभीर चिंता व्याप्त है इसलिए दीपावली से पन्द्रह दिन पूर्व तक सीएम ग्रिड की सभी सड़कों का निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर पूर्ण कराया जाए। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों की नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय से मुलाकात व ज्ञापन देने के उपरान्त उन्होंने कहा कि दो तीन दिन में बरसात कम होते ही चलने लायक सड़क बना दी जाएगी और सीएम ग्रिड का निर्माण भी जल्द करवाने का आश्वासन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'आतंकवाद के पूरे तंत्र का खात्मा जरूरी, अब समय आ गया है,.. SCO शिखर सम्मेलन में PM मोदी ने PAK को घेरा; चीन को भी दो टूक संदेश | सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की सभी FIR, लेकिन 2873 आपराधिक छवि वालों के खिलाफ चलेगा मुकदमा .......... मथुरा में जन्माष्टमी पर 3 से 5 सितंबर तक रहेगा रूट डायवर्जन, वाहनों की एंट्री पर रोक | नेपाल बाढ़ त्रासदी में मृतकों का आंकड़ा 1000 पार, अब तक 4606 लोग लापता, 684 लाश की शिनाख्त नहीं, जारी हुआ आंकड़ा .... केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को मिली जान से मारने की धमकी, डाक से भेजी गई चिट्ठी | कौशांबी पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट मामले में CM योगी का बड़ा एक्शन, लापरवाही के आरोप में थाना प्रभारी समेत 3 लाइन हाजिर, 7 पुलिसकर्मी सस्पेंड
Advertisement ×