एटीम मशीन तोड़ कैश चोरी करने की चोरो द्वारा नाकाम कोशिश

  • चोरी न कर पाने पर बैट्री व डीवीआर मशीन लेकर हुए गायब
कानपुर। पतारा थाना घाटमपुर क्षेत्र के तिलसडा मोड स्थित एक एटीम मशीन को तोड कर कैश चोरी करने का चोरो द्वारा नाकाम प्रयास किया गया। जब चोरो द्वारा एटीएम मशीन से कैश नही निकाला जा सका तो वहां सीसीटीवी की डीवीआर मशीन और बैट्री पर चोरो ने हाथ साफ कर दिया।
जानकारी के अनुसार थाना घाटमपुर क्षेत्र के पतारा कस्बे के तिलसडा मोड स्थित हिटाची एटीम मशीन को चोरो द्वारा तोडकर कैश निकालने का प्रयास किया गया। असफल होने पर उन्होने सीसीटीवी की डीवीआर मशीन और बैट्री पर हाथ साफ कर दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आस-पास जानकारी की। घटना के सम्बन्ध में एसीपी घाटमपुर ने कहा कि एटीएम में चोरी की कोशिश की सूचना पर छानबीन की जा रही है। जल्द ही घटना का अनावरण किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
पूर्व एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा बने राम मंदिर के पहले CEO, ऑपरेशन सिंदूर में संभाली थी वेस्टर्न कमांड की कमान | राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक के बीच अखिलेश की चौंकाने वाली प्रतिक्रिया, कहा- मुझे कोई शिकायत नहीं, चढ़ावा चोरी के छोटे कर्मचारियों को भी छोड़ दीजिए | फिर भड़का युद्ध का ज्वाला... अमेरिकी हमले में 7 लोगों की मौत से बौखलाए ईरान का ताबड़तोड़ अटैक, अब हूती ने दी खुली धमकी; क्या करेंगे ट्रंप? | 'पंजाब के वरिष्ठ अधिकारियों की ट्रांसफर पोस्टिंग रेट कार्ड के आधार पर होती है, CM मान के नाक के नीचे...', BJP ने पंजाब सरकार पर लगाया बड़ा आरोप
Advertisement ×