पुलिस उपायुक्त यातायात द्वारा इस्कॉन मंदिर का किया गया निरीक्षण

कानपुर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व के दृष्टिगत पुलिस उपायुक्त यातायात रवीन्द्र कुमार द्वारा यातायात व्यवस्था को सुगम, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित बनाए रखने के उद्देश्य से इस्कॉन मंदिर, जे.के. मंदिर एवं सनातन धर्म मंदिर का स्थलीय निरीक्षण किया गया।
पुलिस उपायुक्त यातायात द्वारा संबंधित को निर्देशित किया गया कि श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को ध्यान में रखते हुए यातायात प्रबंधन की प्रभावी कार्ययोजना तैयार की जाए तथा आवश्यकता के अनुसार यातायात डायवर्जन एवं वैकल्पिक मार्गों की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। मंदिरों के आसपास अनधिकृत पार्किंग एवं यातायात अवरोध उत्पन्न करने वाले वाहनों पर प्रभावी नियंत्रण रखते हुए निर्धारित पार्किंग स्थलों का समुचित उपयोग सुनिश्चित कराया जाए।
यह भी निर्देश दिए गए कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व के दौरान यातायात पुलिस की पर्याप्त संख्या में ड्यूटी लगाई जाए, विशेषकर मंदिरों के प्रवेश एवं निकास मार्गों, प्रमुख चौराहों, पार्किंग स्थलों एवं संभावित भीड़ वाले स्थानों पर यातायात पुलिसकर्मियों की तैनाती सुनिश्चित की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
पूर्व एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा बने राम मंदिर के पहले CEO, ऑपरेशन सिंदूर में संभाली थी वेस्टर्न कमांड की कमान | राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक के बीच अखिलेश की चौंकाने वाली प्रतिक्रिया, कहा- मुझे कोई शिकायत नहीं, चढ़ावा चोरी के छोटे कर्मचारियों को भी छोड़ दीजिए | फिर भड़का युद्ध का ज्वाला... अमेरिकी हमले में 7 लोगों की मौत से बौखलाए ईरान का ताबड़तोड़ अटैक, अब हूती ने दी खुली धमकी; क्या करेंगे ट्रंप? | 'पंजाब के वरिष्ठ अधिकारियों की ट्रांसफर पोस्टिंग रेट कार्ड के आधार पर होती है, CM मान के नाक के नीचे...', BJP ने पंजाब सरकार पर लगाया बड़ा आरोप
Advertisement ×