जरीब चौकी के जाम से मिलेगी राहत, 320 करोड़ से आकार ले रही फ्लाईओवर परियोजना

  • चार लेन रेल ऊपरगामी सेतु के साथ जीटी रोड पर फोर लेन और घंटाघर रोड पर बनेगा टू लेन फ्लाईओवर
  • डीएम ने सीवर लाइन शिफ्टिंग का लिया जायजा, दिसंबर के अंत तक यूटिलिटी शिफ्टिंग पूरी करने के निर्देश
कानपुर। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने बुधवार को जरीब चौकी के निकट संपार संख्या 02 स्पेशल पर चार लेन रेल ऊपरगामी सेतु, जीटी रोड पर चार लेन फ्लाईओवर तथा घंटाघर रोड पर दो लेन फ्लाईओवर के निर्माण की करीब 320 करोड़ रुपये की महत्वपूर्ण परियोजना की समीक्षा की। जिलाधिकारी ने मौके पर चल रहे सीवर लाइन शिफ्टिंग कार्य का भी जायजा लिया और दिसंबर के अंत तक यूटिलिटी शिफ्टिंग का कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।
शहर के व्यस्ततम यातायात क्षेत्रों में शामिल जरीब चौकी पर ट्रैफिक के दबाव को कम करने की दृष्टि से यह परियोजना महत्वपूर्ण है। परियोजना के अंतर्गत रेलवे क्रॉसिंग पर चार लेन रेल ऊपरगामी सेतु के साथ जीटी रोड पर चार लेन तथा घंटाघर रोड की ओर दो लेन फ्लाईओवर का निर्माण किया जाना है। परियोजना पूरी होने के बाद जरीब चौकी चौराहे पर यातायात का दबाव कम होने के साथ आवागमन सुगम होगा।
वर्तमान में जरीब चौकी चौराहे पर जल निगम (नगरीय) द्वारा सीवर लाइन शिफ्टिंग का कार्य किया जा रहा है। इसके तहत कालपी रोड पर ममता साड़ी की दुकान से जरीब चौकी तक कुल 591 मीटर लंबी सीवर पाइपलाइन बिछाई जा रही है।
इसके अतिरिक्त जरीब चौकी चौराहे से रामादेवी की ओर भाटिया मोटर्स तक 442 मीटर, घंटाघर की ओर वारसी फर्नीचर से जरीब चौकी चौराहे तक 520 मीटर तथा जीटी रोड पर ट्रेंड्स शोरूम से जरीब चौकी चौराहे तक 523 मीटर सीवर लाइन की शिफ्टिंग की जानी है।
जिलाधिकारी ने सीवर लाइन शिफ्टिंग की प्रगति की जानकारी लेते हुए जल निगम (नगरीय) सहित संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि दिसंबर के अंत तक यूटिलिटी शिफ्टिंग का कार्य पूरा कर लिया जाए, ताकि इसके बाद राज्य सेतु निगम द्वारा फ्लाईओवर एवं रेल ऊपरगामी सेतु के मुख्य निर्माण कार्य को गति दी जा सके।
जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि जरीब चौकी शहर के सर्वाधिक यातायात दबाव वाले स्थानों में से एक है और यह परियोजना यहां की यातायात व्यवस्था के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। परियोजना के पूर्ण होने से जरीब चौकी पर ट्रैफिक का दबाव कम होगा और प्रतिदिन इस मार्ग से गुजरने वाले लोगों को जाम से बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को निर्धारित समयसीमा के अनुसार कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच भारत को ईरान ने दी बड़ी राहत, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से भारतीय जहाजों को गुजरने की दी छूट ........ Supreme Court ने दो बच्चों के नियम पर पुनर्विचार के लिए मामला बड़ी पीठ को भेजा | दिवाली से पहले अग्निवीरों को मोदी सरकार ने दिया तोहफा, सेवा 4 से बढ़ाकर 6 साल होगी, 25% नियमित सैनिक बनेंगे ............. 2 साल के विस्तार के बाद 75% Agniveer का क्या होगा, Pawan Khera ने पूछे सवाल |      ‘बेहयाई बतिया रहे हैं अखिलेश यादव...’, ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर तीखा हमला, बोले- 'अली-अली' करने वाले आज बजरंगबली का ले रहे नाम | दिल्ली से चलता है पंजाब, सुबह 11 बजे उनके मुंह से शराब की बू आती थी, पंजाब CM पर राहुल गांधी ने लगाया गंभीर आरोप .......... Strait of Hormuz के पास भारतीय पोत पर हमला, Gujarat के नाविक की मौत
Advertisement ×