कार बनी आग का गोला, सवारियों ने कार से कूद कर बचाई अपनी जान

  • शुक्लागंज पुल पर देर रात हुई घटना, जल कर पूरी तरह खाक हुई कार
कानपुर। मंगलवार की देर रात एक हादसे के दौरान कानपुर, शुक्लागंज पुल पर एक चलती कार में अचानक आग लग गयी। धुंआ उठता देख कार चालक ने कार को साइड में लगाया। इससे पहले कोई कुछ समझ पाता कार में आग तेजी से फैल गयी। अचानक आग को देखकर किसी प्रकार कार सवार चार लोगों ने कार से कूदकर अपनी जान बचाई। जब कोई कुछ कर पाता कार आग के गोले में बदल गयी। सूचना पर पहुंची गंगाघाट व कैंट थाना पुलिस ने यातायात रूकवा दिया। इसी बीच सूचना पाकर दमकल टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाना श्ुारू किया।
जानकारी के अनुसार कार सवार लोगों में एक दीपू ने बताया कि वह चार लोग कारण में सवार होकर कानपुर की ओर आ रहे थे कि अचानक कार से धुंआ निकलने लगा। कार किनारे लगाई गयी, लेकिन अचानक आग बढने लगी, जिससे सभी सवारी सुरक्षित सडक के दूसरी ओर चले गये। इसके बाद आग ने भीषण रूख घर कार को अपनी चपेट में ले लिया। कारण में आग लगने के कारण गंगा पुल पर दोनो ओर वाहन रूक गये। सूचना पाकर गंगाघाट थाना तथा कैंट थाने के पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी और लोगों को घटना स्थल से दूर कराया।
इसी बीच मौके पर पहुंची दमकल टीम द्वारा कार की आग बुझाने का काम शुरू किया गया। काफी देर की मशक्कत के बाद कार की आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन कार अधिकतर जलकर क्षतिग्रस्त हो चुकी है। इसके बाद पुलिस द्वारा यातायात समान्य कराते हुए कानपुर हो मौके पर से हटवाने का कार्य किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
सत्य निकेतन हादसे के बाद एक्शन में MCD, लक्ष्मी नगर, पांडव नगर समेत कई इलाकें में अवैध निर्माण पर गरजा बुलडोजर ..... Mayawati का BSP पर पूरा कंट्रोल: Akash Anand की वापसी के लिए रख दी बड़ी शर्त | 'वंदे मातरम' के सम्मान में खड़े रहे CM उमर अब्दुल्ला, तो कांग्रेस को चुभ गई बात; BJP ने कांग्रेस को बताया 21वीं सदी की मुस्लिम लीग | UP: स्वास्थ्य विभाग का बड़ा फैसला, अब सरकारी डॉक्टर 70 साल की उम्र तक दे सकेंगे सेवाएं, डिप्‍टी CM ने किया ऐलान .......... Manoj Jarange के आंदोलन के बीच Jalna में शराब बिक्री पर रोक | गुलजार सिंह की खुदकुशी पर पंजाब में सियासी बवाल, CM मान ने राहुल गांधी पर किया पलटवार, कहा- लाश पर राजनीति ना करें ........ Pappu Yadav बोले- पटना में हाहाकार, जिंदगी बेहाल
Advertisement ×