पुलिस द्वारा भटके हुए 3 नाबालिग बच्चों को परिजन से मिलाया गया

कानपुर। पिंक चौकी थाना बाबूपुरवा पुलिस द्वारा किदवई नगर चौराहे पर तीन नाबालिग बच्चों को अकेले एवं रास्ता भटकी अवस्था में पाया गया। बच्चों को देखकर पुलिस द्वारा तत्काल उनसे बातचीत कर आवश्यक जानकारी प्राप्त की गई। इसी दौरान एक पुरुष द्वारा बच्चों का पीछा किए जाने की जानकारी भी सामने आई, जिसे गंभीरता से लेते हुए पुलिस द्वारा तत्काल सतर्कता बरतते हुए बच्चों को सुरक्षित स्थान पर लाया गया।
बच्चों द्वारा अपनी माता का मोबाइल नंबर उपलब्ध कराया गया, जिस पर तत्काल संपर्क कर उन्हें चौकी पर बुलाया गया। मौके पर पहुंची महिला ने अपना नाम गुड़िया पत्नी पप्पू, हाल पता जंगली देवी मंदिर के पास थाना बाबूपुरवा, मूल पता ग्राम शाहपुर मल्लाह पोस्ट शिवराजपुर थाना शिवराजपुर जनपद कानपुर नगर बताया। पूछताछ में महिला द्वारा बताया गया कि वह काम की तलाश में बाहर गई थी, इसी दौरान बच्चे उसे ढूंढते हुए घर से बाहर निकल गए और रास्ता भटक गए थे।
पुलिस द्वारा बच्चों की पहचान एवं उनकी माता की पुष्टि करने के उपरांत तीनों नाबालिग बच्चों को उनकी माता के सकुशल सुपुर्द कर दिया गया। पिंक चौकी थाना बाबूपुरवा पुलिस की तत्परता एवं संवेदनशीलता से बच्चों को सुरक्षित उनके परिजनों तक पहुंचाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
कॉकपिट खोला, हनुमान चालीसा पढ़ने लगा...PM मोदी से फोन पर बात कर कैप्‍टन स्मित ने सुनाई पूरी कहानी, को-पायलट ने की थी प्‍लेन क्रैश करने की कोशिश | क्या यही PDA है...राज्यसभा कैंडिडेट्स के नाम को लेकर सपा पर बरसीं मायावती, बोलीं- सांसद-विधायक परिवार और पूंजीपतियों से बनाती है |      इजरायल के बाद अब UAE ने भी Flydubai हमले को बताया 'टेररिस्ट एक्ट', 180 लोगों की जान बचाने वाले भारतीय पायलट स्मित मच्छार के जज्बे को किया सलाम | Gandhi Jayanti: बापू के आदर्शों से मजबूत भारत का निर्माण हो, बोलीं Mamata Banerjee ........... Lucknow में Gandhi Jayanti पर बोले CM Yogi, बापू और Shastri जी के आदर्शों से बनेगा विकसित भारत
Advertisement ×