- युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री को दी भद्दी भद्दी गालियां
कानपुर। कल्याणपुर के नानकारी का बताया जा रहा है , जहाँ एक युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं, जिसमें युवक मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री को भद्दी भद्दी गालियां दे रहा है। सहायक पुलिस आयुक्त, कल्यानपुर दिलीप कुमार सिंह के अनुसार, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो, जिसमें एक व्यक्ति द्वारा मा0 प्रधानमंत्री जी एवं मा0 मुख्यमंत्री जी के संबंध में आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया गया है।
वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए थाना कल्याणपुर पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है तथा आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग करने वाले व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
