डेंगू प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई तेज

  • सर्वेक्षण, सोर्स रिडक्शन और जनजागरूकता अभियान चलाया
कानपुर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी, कानपुर नगर के निर्देश पर नोडल अधिकारी (वीबीडी) डा. राजेश्वर सिंह, जिला मलेरिया अधिकारी अरुण कुमार सिंह, सहायक मलेरिया अधिकारी भूपेन्द्र सिंह, वरिष्ठ मलेरिया निरीक्षक प्रशान्त कुमार वर्मा, एलटी गणेश शंखवार एवं जनपदीय टीम ने चन्दर नगर, सनिगवां में डेंगू के मामले का भौतिक निरीक्षण एवं सत्यापन किया। टीम ने क्षेत्र में बुखार सर्वेक्षण, जांच, सोर्स रिडक्शन एवं अन्य निरोधात्मक गतिविधियों का सत्यापन कर लोगों को डेंगू एवं अन्य मच्छरजनित रोगों से बचाव के प्रति जागरूक किया।
चन्दर नगर में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में सात सामान्य मरीजों को देखा गया तथा सात मरीजों की मलेरिया, डेंगू एवं टाइफाइड की जांच की गई। मलेरिया जांच में कोई मरीज धनात्मक नहीं मिला। वहीं कॉपरगंज क्षेत्र के शारदा नगर एवं मंझावन रमईपुर में सामने आए डेंगू के दोनों मामलों पर आवश्यक निरोधात्मक कार्रवाई पूर्ण करा दी गई।
जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में एंटमोलॉजिकल सर्वेक्षण एवं सोर्स रिडक्शन अभियान के दौरान 895 घरों का सर्वेक्षण किया गया। इनमें 26 घर लार्वा धनात्मक पाए गए। कुल 7,858 पात्रों की जांच की गई तथा 42 घरों में लार्वा नष्ट कराया गया। लोगों से घरों एवं आसपास पानी जमा न होने देने, जलभराव समाप्त करने, मच्छररोधी उपाय अपनाने तथा शरीर को पूरी तरह ढककर रखने की अपील की गई।
संचारी रोगों से संबंधित सूचना अथवा जानकारी के लिए यूएचएम चिकित्सालय, परेड स्थित कंट्रोल रूम के हेल्पलाइन नंबर 0512-2333810 एवं 9335301096 तथा नगर निगम कंट्रोल रूम के नंबर 0512-2526004 एवं 0512-2526005 पर संपर्क किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
5 करोड़ रुपये नहीं चुकाने पर राजपाल यादव को SC से कड़ी फटकार, कल तक पेमेंट करने का सख्त आदेश ......... Aaditya Thackeray के देश छोड़ने की आशंका, Nitesh Rane ने पासपोर्ट जब्ती की मांग की | Flydubai की तरह ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट में इमरजेंसी कोड 7700 जारी, लंदन से शिकागो जा रहा था विमान ................ बंगाल में UCC लागू करने के Suvendu Adhikari के वादे का VHP ने किया स्वागत |      पंजाब में पिछले 48 घंटे में सोशल इंफ्लूएंसर समेत 4 की हत्या पर BJP ने उठाए सवाल, कहा- प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह खत्म .... Mayawati ने Akash Anand को फिर सौंपी BSP के राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी | दिल्‍ली के कई बड़े स्‍कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही एक्‍शन में आई पुलिस; मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड की टीम ........ Delhi Police ने लखनऊ में पकड़ी हेरोइन फैक्ट्री, चार तस्कर अरेस्ट
Advertisement ×