द्वितीय चरण ‘जनसंख्या गणना’ के लिए फील्ड ट्रेनरों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ

कानपुर। जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में जनगणना-2027 के द्वितीय चरण ‘जनसंख्या गणना’ के अंतर्गत फील्ड ट्रेनरों (FT) के लिए आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम का निरीक्षण किया तथा प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे फील्ड ट्रेनरों को संबोधित किया।

जनपद कानपुर नगर में जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के अंतर्गत जनसंख्या गणना का कार्य सुचारु एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से संपादित कराने के लिए कुल 186 फील्ड ट्रेनरों को 06 मास्टर ट्रेनरों द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। प्रशिक्षण कार्यक्रम कलेक्ट्रेट तथा कानपुर विकास प्राधिकरण (केडीए) में आयोजित किया जा रहा है।

प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत प्रथम चरण में 07 से 09 अक्टूबर 2026 तथा आगामी चरण में 12, 13 एवं 14 अक्टूबर 2026 को कलेक्ट्रेट एवं केडीए में फील्ड ट्रेनरों को प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। प्रत्येक बैच में लगभग 40 फील्ड ट्रेनरों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

जिलाधिकारी श्री महेंद्र सिंह तंवर ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे फील्ड ट्रेनरों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी प्रशिक्षणार्थी प्रशिक्षण को पूरी गंभीरता एवं ध्यानपूर्वक प्राप्त करें, क्योंकि प्रशिक्षण के उपरांत उन्हें फील्ड में जाकर महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का निर्वहन करना है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण जितना बेहतर और विस्तृत होगा, फील्ड में कार्य की गुणवत्ता भी उतनी ही बेहतर होगी।

उन्होंने कहा कि फील्ड में जाकर विस्तृत रूप से कार्य करते समय विषय की बेहतर समझ एवं जानकारी ही सही ढंग से कार्य संपादित करने में सहायक होगी। इसलिए प्रशिक्षण के दौरान प्रत्येक बिंदु को अच्छी तरह समझना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि यहां से जितना बेहतर सीखकर जाएंगे और फील्ड में जाकर लोगों के प्रश्नों एवं जिज्ञासाओं का जितनी बेहतर तरीके से जवाब दे पाएंगे, उतनी ही प्रभावी ढंग से अपने दायित्वों का निर्वहन कर सकेंगे।

जिलाधिकारी ने कहा कि प्रशिक्षण को अधिक से अधिक इंटरैक्टिव रखा जाए। प्रशिक्षण के दौरान किसी भी विषय को लेकर कोई प्रश्न अथवा शंका हो तो बिना किसी संकोच के मास्टर ट्रेनरों से प्रश्न पूछकर उसका समाधान प्राप्त करें। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान छोटी-छोटी शंकाओं का समाधान कर लेना फील्ड में कार्य करते समय आने वाली समस्याओं से बचने में काफी सहायक होगा।

उन्होंने सभी फील्ड ट्रेनरों से कहा कि वे प्रशिक्षण के प्रत्येक सत्र में सक्रिय सहभागिता करें तथा जनसंख्या गणना से संबंधित सभी प्रक्रियाओं, प्रपत्रों एवं आवश्यक दिशा-निर्देशों को भली-भांति समझें, ताकि फील्ड में जाकर जनगणना कार्य को सटीक, गुणवत्तापूर्ण एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप संपादित कराया जा सके।

जिलाधिकारी ने कहा कि जनगणना-2027 के सफल संचालन में फील्ड स्तर पर प्रशिक्षित एवं दक्ष मानव संसाधन की महत्वपूर्ण भूमिका है। इसी उद्देश्य से फील्ड ट्रेनरों को चरणबद्ध तरीके से प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
ये लड़ाई 80-20 पर आ गई है, राज्यसभा चुनाव ने बता दिया है कि विधानसभा चुनाव में क्या होने वाला है, CM योगी का बड़ा दावा ...... PM Narendra Modi के 25 साल पूरे होने पर पुष्कर सिंह धामी ने की विशेष पूजा | बंग या बंगाल पर BJP प्रदेश अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य ने लगाया विराम, कहा- अब बंगाल का नाम 'पश्चिम बंग' होगा, सरकार जल्द लाएगी बिल |      जंतर-मंतर पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात, ECI और SIR पर बवाल के बीच राहुल गांधी समेत INDI गठबंधन के नेताओं ने किया कूच | दिल्ली के सीमापुरी में 5 मंजिला इमारत गिरी, 8 लोगों को किया रेस्क्यू, कई के दबे होने की आशंका ............ Delhi में Jantar Mantar जा रहे Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi समेत 100 हिरासत में
Advertisement ×