- काली पट्टी बांधकर निकले कांग्रेसजन, ज्ञानेश कुमार को बर्खास्त करने और जेल भेजने की उठाई मांग
- कलेक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन और पुतला दहन
कानपुर। एआईसीसी एवं पीसीसी के निर्देशानुसार तथा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं INDIA गठबंधन के संयुक्त निर्णय के तहत महानगर कांग्रेस द्वारा “वोट बचाओ–देश बचाओ” मार्च का आयोजन काली पट्टी बांधकर अम्बेडकर प्रतिमा, फूलबाग से जिलाधिकारी कार्यालय, कानपुर कचहरी तक किया गया।हजारों की तादाद में कांग्रेसजन और इंडिया गठबंधन के नेता कार्यकर्ता शामिल रहे।
मार्च का नेतृत्व एवं संयोजन कानपुर महानगर कांग्रेस अध्यक्ष एवं INDIA गठबंधन के कानपुर संयोजक पवन गुप्ता ने किया।सुबह बहुत विवाद के बाद और पवन गुप्ता के आक्रामक रुख के बाद नानराव पार्क का गेट खुला जहां सभी एकत्रित हुए। मार्च की शुरुआत बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुई।मार्च में शामिल कांग्रेसजन एवं INDIA गठबंधन के कार्यकर्ताओं ने विरोध स्वरूप अपनी बांहों पर काली पट्टी बांधकर लोकतंत्र और मतदान प्रक्रिया की निष्पक्षता से जुड़े मुद्दों पर जोरदार विरोध दर्ज कराया।दिल्ली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी,प्रियंका गांधी से हुई बदसलूकी की भी निंदा की गई।सभी ने कलेक्ट्रेट के बाहर धरना प्रदर्शन किया और चुनाव आयुक्त का पुतला भी फूंका।
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने “ज्ञानेश कुमार को बर्खास्त करो” और “ज्ञानेश कुमार को जेल भेजो” जैसे नारे लगाते हुए अपना आक्रोश व्यक्त किया। प्रदर्शनकारियों ने वोट बचाने और देश में लोकतांत्रिक व्यवस्था की रक्षा के संकल्प के साथ अपनी आवाज बुलंद की।
पवन गुप्ता ने चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा की मांग को प्रमुखता से उठाया।पवन गुप्ता ने कहा कि ज्ञानेश कुमार का झूठ पकड़ा जा चुका है। पूरा देश आज ज्ञानेश कुमार पर कार्यवाही चाहता है।
