घाटमपुर सर्किल में तार चोरी करने वाले गिरोह से पुलिस की मुठभेड़, एक अभियुक्त घायल

कानपुर। विगत दिनों कानपुर के घाटमपुर सर्किल में ट्रांसफार्मर से संबंधित चोरी एवं बिजली के तार काटने की कई घटनाएँ सामने आई थीं। जिसके दृष्टिगत उच्चाधिकारियों द्वारा क्षेत्र में प्रभावी चेकिंग एवं रात्रि गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए गए थे।इसी क्रम में आज पुलिस टीम द्वारा ग्राम नीबिया के आसपास चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान ग्राम नीबिया की ओर से एक वाहन आता दिखाई दिया। पुलिस टीम ने वाहन को चेकिंग के उद्देश्य से रोकने का प्रयास किया, लेकिन वाहन में सवार दो व्यक्तियों ने वाहन रोकने के बजाय उसे छोड़ दिया और पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए भागने लगे।
पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग की गई, जिसमें एक अभियुक्त के पैर में गोली लगने से वह घायल होकर गिर पड़ा, जबकि दूसरा अभियुक्त मौके से फरार हो गया।
घायल अभियुक्त के कब्जे से एक तमंचा एवं कारतूस बरामद हुए हैं। उसकी पहचान पवन पुत्र राम सजीवन के रूप में हुई है। अभियुक्त एक शातिर अपराधी है, जिसके विरुद्ध लूट, डकैती, चोरी एवं तार चोरी सहित लगभग 10 अभियोग पूर्व से पंजीकृत हैं। वह हाल ही में जेल से छूटा था। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, उसका गिरोह क्षेत्र में घूमकर तार चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहा था।घायल अभियुक्त को मानवाधिकार संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है, जहाँ उसका इलाज चल रहा है। फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए तीन पुलिस टीमें गठित की गई हैं। इस सराहनीय कार्रवाई के लिए पुलिस टीम को ₹25,000 के पुरस्कार दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर CISF ने संदिग्ध शख्स को दबोचा, बैग जांच के दौरान आपत्तिजनक चीज मिलने पर दौड़ कर भागने की कोशिश .... विजयादशमी पर CM Yogi Adityanath ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं | 'पाकिस्तान PoK को खाली करे और आतंकवाद को सपोर्ट करना बंद करे...', OIC को भारत की दो टूक, कहा- PAK अपने कट्टर एजेंडे के लिए कर रहा ओआईसी का इस्तेमाल |      साइकिल का चेन टूट गया, टायर फटने वाला है...OP राजभर ने अखिलेश यादव पर कसा तंज, बोले- ए महाराज एसी-पीसी से बाहर निकलिए, सत्ताईस में सपा साफ है | 'हम नेहरू, गांधी, यादव को अपना नेता नहीं बनाएंगे, युवा मुसलमानों में भी उतना ही पोटेंशियल...', विधानसभा चुनाव से पहले ओवैसी की दो टूक ...... रिश्वतखोरी की जांच के लिए पूर्व मंजूरी जरूरी नहीं: Supreme Court
Advertisement ×