- सभी पोलों, सार्वजनिक स्थलों तथा पार्कों पर लाइटों की व्यवस्था सुनिश्चित हो जाए
कानपुर। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना की अध्यक्षता में विकास हेतु आयोजित सभी विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक संपन्न हुई। गोविंद नगर विधानसभा विधायक सुरेंद्र मैथानी ने निम्नवत कई महत्वपूर्ण विषयो को बैठक में उठाया। सरायमीता गांव,पनकी में अमोनिया युक्त पेयजल/पानी से निजात दिलाने के लिए,अभिलंब कर प्रारंभ किया जाए वहां रोज 07 से 10 टैंकर पानी भिजवाना पड़ता है। छठी मैया के पूजन के पूर्व, दीपावली से पहले ही, सभी घाटों का निर्माण/जीर्णोद्धार, पूर्ण हो जाए और साफ सफाई की व्यवस्था समुचित हो जानी चाहिए।
कहा गया हमारे विधानसभा की सभी सड़के, प्रत्येक वार्ड की शत प्रतिशत, दीपावली के पहले पूर्ण हो जानी चाहिए। तात्या टोपे नगर के, बड़े मॉडल पार्क का निर्माण भी, दीपावली के पहले प्रारंभ हो जाना चाहिए।
पनकी पड़ाव से कानपुर की एंट्री के लिए, एक द्वार, जाजमऊ एंट्री द्वार की तर्ज पर, निर्माण अति आवश्यक है। गरीबों की जान बचाने के लिए, दिलवाने वाले पैसे का एस्टीमेट, अस्पतालों से वास्तविक बनना चाहिए।इस पर सख्ती हो, और कार्रवाई सुनिश्चित हो।तथा सिंगल विंडो सिस्टम पर,संबंधित प्रक्रिया की,समय अवधि को काम किया जाए।
विधानसभा में दीपावली के पूर्व,इस रोशनी के त्योहार पर, प्रत्येक पोलों पर, और सार्वजनिक स्थलों तथा पार्कों पर लाइटों की व्यवस्था सुनिश्चित हो जाए। लाइट लग जाए। दीपावली पर पटाखों के बिक्री के स्थान और लाइसेंस धारकों की व्यवस्था, जहां शादी प्रक्रिया पूर्ण कर के, अभी से सुनिश्चित हो जाए। जिससे अवैध पटाखा कारोबार कानपुर में ना पनप सके और कोई हादसे का शिकार कानपुर वासी ना हो।
UPCIDA से पूरे हमारे इंडस्ट्रियल एरिया में नौरायया खेड़ा आदि क्षेत्र में नालों की सफाई और संबंधित डेवलपमेंट को अभिलंब पूर्ण करने का निर्देश दिया। दक्षिणांचल से तात्या टोपे नगर में KDA की कॉलोनी के छज्जों से जा रहे हाई टेंशन लाइन को, छज्जों से दूर करने का निर्देश दिया।
मेट्रो निर्माण से हमारे विधानसभा में दीपावली तक, हर हाल में, सड़क/मेट्रो पिलर के दोनों तरफ सभी टीन-टपड़ों को हटाकर, सड़क बनाकर, नागरिकों को चलने योग्य मार्ग देने का निर्देश दिया। मेट्रो निर्माण से क्षतिग्रस्त हुई, शास्त्री नगर की सीवर लाइन, आईटीआई हॉस्टल वाले मेट्रो स्टेशन के कारण डैमेज हुई थी, उसे अभिलंब ठीक करा कर जनता को राहत दें। इसकी मॉनीटरिंग के लिए जीएम जल संस्थान को निर्देश दिया।
