मंदिर से चोरी हुए चार मुकुट के साथ शातिर चोर गिरफ्तार

  • 24 घंटे के अंदर GRP कानपुर सेंट्रल का बड़ा खुलासा
कानपुर। थाना जीआरपी कानपुर सेंट्रल पुलिस ने 24 घंटे के अंदर मंदिर में चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए एक शातिर अभियुक्त को चार चोरी के मुकुट के साथ गिरफ्तार किया है।पुलिस अधीक्षक रेलवे प्रयागराज प्रशान्त वर्मा की मॉनिटरिंग तथा पुलिस उपाधीक्षक रेलवे कानपुर शेषमणि उपाध्याय के दिशा निर्देश पर कार्रवाई की गई।
प्रभारी निरीक्षक थाना जीआरपी कानपुर सेंट्रल ओमनारायण सिंह के कुशल नेतृत्व में गठित टीम द्वारा करीब 100 से अधिक सीसीटीवी फुटेज व धरातलीय सूचना के आधार पर दिनांक 18 अक्टूबर 2026 को कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन प्रयागराज साइड कूड़ा घर के पास से अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि उसने रेलवे स्टेशन कानपुर सेंट्रल के गेट नं0 1-A पर बने श्री झगड़ेश्वर हनुमान मंदिर में स्थापित गणेश जी, मां दुर्गा, काली जी माता व हनुमान जी के चार मुकुट चोरी किए थे।
गिरफ्तार अभियुक्त 
कृष्णा तिवारी पुत्र संतोष तिवारी निवासी गांव लवली टीका मऊ थाना बिसंडा जिला बांदा, उम्र करीब 20 वर्ष।इनके पास से चार अदद मुकुट सफेद धातु, थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 353/26 धारा 305(D), 317(2) बीएनएस से संबंधित। अनुमानित कीमत करीब दो लाख रुपये से अधिक बरामद किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर CISF ने संदिग्ध शख्स को दबोचा, बैग जांच के दौरान आपत्तिजनक चीज मिलने पर दौड़ कर भागने की कोशिश .... विजयादशमी पर CM Yogi Adityanath ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं | 'पाकिस्तान PoK को खाली करे और आतंकवाद को सपोर्ट करना बंद करे...', OIC को भारत की दो टूक, कहा- PAK अपने कट्टर एजेंडे के लिए कर रहा ओआईसी का इस्तेमाल |      साइकिल का चेन टूट गया, टायर फटने वाला है...OP राजभर ने अखिलेश यादव पर कसा तंज, बोले- ए महाराज एसी-पीसी से बाहर निकलिए, सत्ताईस में सपा साफ है | 'हम नेहरू, गांधी, यादव को अपना नेता नहीं बनाएंगे, युवा मुसलमानों में भी उतना ही पोटेंशियल...', विधानसभा चुनाव से पहले ओवैसी की दो टूक ...... रिश्वतखोरी की जांच के लिए पूर्व मंजूरी जरूरी नहीं: Supreme Court
Advertisement ×