कांग्रेस ने विजयदशमी पर किया ‘भाजपाई रावण’ का दहन

  • दस सिरों के जरिए जनसमस्याओं पर साधा निशाना

कानपुर। विजयदशमी के अवसर पर कानपुर महानगर कांग्रेस ने जिलाध्यक्ष पवन गुप्ता के नेतृत्व में शिवाला बाजार में ज्ञानेश कुमार के मुख वाले ‘भाजपाई रावण’ का दहन कर वर्तमान सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ विरोध दर्ज कराया। इस दौरान रावण के दस सिर बनाए गए, जिन पर देश की प्रमुख समस्याओं और जनविरोधी मुद्दों को नाम दिया गया।

कांग्रेस द्वारा बनाए गए दस सिरों पर ज्ञानेश कुमार, चंदा चोरी,महंगाई, बेरोजगारी, पेपर लीक, भ्रष्टाचार, महिला असुरक्षा, किसानों की बदहाली, जीएसटी और धार्मिक नफरत जैसे मुद्दे अंकित किए गए।

इस प्रतीकात्मक रावण दहन के माध्यम से कांग्रेस ने संदेश दिया कि विजयदशमी केवल बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व नहीं, बल्कि समाज में व्याप्त अन्याय, शोषण और जनविरोधी नीतियों के खिलाफ संघर्ष का भी प्रतीक है।

जिलाध्यक्ष पवन गुप्ता ने कहा कि विजयदशमी हमें अहंकार, अन्याय और अधर्म के अंत की प्रेरणा देती है। आज देश महंगाई, बेरोजगारी, पेपर लीक, भ्रष्टाचार और किसानों की समस्याओं जैसी चुनौतियों से जूझ रहा है। महिला सुरक्षा, बढ़ती नफरत और लोकतांत्रिक संस्थाओं की निष्पक्षता को लेकर भी गंभीर सवाल उठ रहे हैं। कांग्रेस इन मुद्दों को जनता के बीच उठाती रहेगी और जनहित की लड़ाई मजबूती से लड़ेगी।

उन्होंने कहा कि जनता की वास्तविक समस्याओं का समाधान ही सच्चे अर्थों में बुराई पर अच्छाई की विजय होगी। पवन गुप्ता, प्रतिभा अटल, निजामुद्दीन खां, राकेश साहू पदममोहन मिश्रा, अजय श्रीवास्तव, विनय पांडे, मुकेश कनाौजिया, राजकिशोर वर्मा, बैतूल खान, जितेंद्र गिरी, चंद्रशेखर सोनकर, रवि बाजपेई, विनोद अवस्थी, चंद्रमणि मिश्रा, संजय दीक्षित, रामजी दुबे, प्रमोद गुप्ता, विश्वनाथ जायसवाल, नसीम अहमद, अमिताभ मिश्र, इकलाख डेविड, आशुतोष शुक्ला, सिराज अहमद, आफताब अहमद, राजकिशोर वर्मा, अकील अहमद, शिव कुमार तिवारी, कपिल जायसवाल, फजल अमीर, मोहम्मद असलम, राजेंद्र वाल्मीकि, आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'आप दोनों तो Gen-Z नहीं हैं, किस संगठन से जुड़े हैं...', दिल्ली हाई कोर्ट की फटकार के बाद आशुतोष रांका और सौरभ दास ने वापस ली याचिका  | Rahul Gandhi के बयान पर भड़कीं Smriti Irani, महिलाओं के अपमान का लगाया गंभीर आरोप ............ Uttarakhand के Madrasas में शुक्रवार की छुट्टी खत्म, अब Sunday को रहेगा साप्ताहिक अवकाश |      BJP प्रवक्ता Sambit Patra का आरोप, विदेश में तख्तापलट की कोचिंग ले रहे Rahul Gandhi, CJP को भी घेरा ..... CJP नेताओं Sourav Das और Ashutosh Ranka को बड़ी राहत, SEM Court से मिली जमानत | बीपीएस न्यूज़ के प्रधान संपादक बी.पी. साहू ने सभी देशवासियों को विजयादशमी की दी बधाई . जिन्होंने राम जन्मभूमि आंदोलन के दौरान राम भक्तों पर अत्याचार की पराकाष्ठा की, वे भी आज राम-राम चिल्ला रहे हैं, गरजे CM योगी
Advertisement ×