जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव ने जिला कारागार का किया औचक निरीक्षण

  • बंदियों को मिल रही सुविधाओं, भोजन, चिकित्सा और निःशुल्क विधिक सहायता की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

कानपुर। पूर्णकालिक सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कानपुर नगर अभिनव तिवारी ने जिला कारागार, कानपुर नगर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विचाराधीन बंदियों, सजायाफ्ता बंदियों और महिला बंदियों की बैरकों के साथ पाकशाला, कारागार अस्पताल तथा लीगल एड क्लीनिक का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान कारागार अधीक्षक, डिप्टी जेलर एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। सचिव ने बैरकों में बंदियों से संवाद कर उनके खानपान एवं अन्य सुविधाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। बंदियों ने बताया कि उन्हें नाश्ते में गुड़, चाय और दलिया दिया जाता है, जबकि दोपहर के भोजन में उड़द या राजमा की दाल, चावल, आलू-बैंगन एवं सोयाबीन की सब्जी और रोटी उपलब्ध कराई जाती है। बंदियों ने किसी प्रकार की समस्या नहीं बताई।

महिला बैरक के निरीक्षण के दौरान महिला बंदियों ने बताया कि जेल में लीगल एड डिफेंस काउंसिल (एलएडीसी) के माध्यम से उन्हें निःशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराई जाती है। सचिव ने कारागार में उपलब्ध उपस्थिति रजिस्टर, आवागमन रजिस्टर और हेल्प डेस्क रजिस्टर का भी अवलोकन किया। सभी रजिस्टर उपलब्ध एवं पूर्ण पाए गए।

कारागार अस्पताल में भर्ती बंदियों से उनके भोजन, दवाइयों और उपचार की व्यवस्था के बारे में जानकारी ली गई। बंदियों ने बताया कि उन्हें हल्का एवं सुपाच्य भोजन दिया जाता है तथा समय-समय पर दवाइयां उपलब्ध कराई जाती हैं। चिकित्सक भी नियमित रूप से आकर उनका स्वास्थ्य परीक्षण करते हैं। इस संबंध में किसी बंदी ने कोई शिकायत नहीं की।

महिला बैरक में महिला बंदियों द्वारा दीपावली के अवसर पर तैयार किए गए मिट्टी के दीयों को भी सचिव ने देखा और उनके कार्य की सराहना की। उन्होंने बुजुर्ग बंदियों को भजन-कीर्तन जैसी गतिविधियों में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए।

सचिव अभिनव तिवारी ने कारागार अधीक्षक को निर्देशित किया कि आगामी 1 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाले विशेष शिविर/वृहद सेवा शिविर में कारागार में बंदियों द्वारा तैयार की गई सामग्री का स्टॉल लगाया जाए, ताकि आमजन को उनके हुनर और उत्पादों के प्रति जागरूक किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'खान चाचा' को चाहिए CM की कुर्सी, अखिलेश जी दिल पर पत्थर रख कर दीजिए ऐलान... सपा चीफ-आजम की मुलाकात के बाद राजभर ने चढ़ाया सियासी पारा  | 'नेगेटिव पॉलिटिक्स की वजह से 2030 तक भी चुनाव नहीं जीत पाएगी कांग्रेस, पंजाब से उखड़ जाएगी केजरीवाल की AAP', विपक्ष पर गरजे अमित शाह |      टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में 4 अन्य आरोपियों को 26 अक्तूबर तक पुलिस हिरासत में भेजा, गिरफ्तारी के बाद मुंबई की अदालत में हुई पेशी ... त्रिपुरा के युवक से नस्लीय दुर्व्यवहार मामले में Delhi Police ने दर्ज की FIR | गर्लफ्रेंड बनाने में बुराई नहीं, लड़की को मां बनाकर छोड़ना गलत, यूथ को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की सलाह ................ AISA अध्यक्ष Neha Bora ने दिल्ली पुलिस के नोटिस को Delhi High Court में दी चुनौती
Advertisement ×