कानपुर। आजकल दीपावली धनतेरस करवा चौथ त्योहारों के सीजन में जो सर्राफा व्यवसायी ग्राहकों को लालच देने के लिए एक परसेंट दो परसेंट तीन परसेंट की लेबर लगाकर सोने के जेवर बेच रहे हैं ग्राहक उनसे कृपया सावधान रहें और जागरूक बने।
उनमें निश्चित रूप से ही इरेडियम पाउडर मिला होता है बड़े ज्वेलर्स गोल्ड टेस्टिंग मशीन पर उसको चेक करते हैं तो वह पूरा 18 कैरट 22 कैरेट मशीन बताती है लेकिन उसमें मशीन के नीचे जो प्योरिटी की मात्रा लिखी होती है वह सोने की अलग धातु लिखकर दिखती है उसमें साफ-साफ लिखा होता है कि इसमें इतने परसेंट गोल्ड है इतने परसेंट तांबा सिल्वर है। इतने परसेंट इरेडियम है। उसे जेवर को गलाने पर भी पर भी अगर आप उसकी टेस्टिंग करेंगे तब भी वह आपको 18 कैरट 22 कैरट गोल्ड दिखाएगा। इसका एक ही रास्ता है कि इसको रिफाइनरी में जब भेजा जाता है तो उसमें से सोना अलग चांदी अलग इरेडियम अलग हो जाता है। तभी ऐसे आम ग्राहक इसकी पहचान नहीं कर सकते हैं।
सराफा बाजार में जो बोलचाल में सोने में मिलने वाला पाउडर या पाउडर और रेडियम नाम वह गलत है। जबकि इसका सही नाम इरेडियम है और यह दक्षिण अफ्रीका रूस जिंबॉब्वे कनाडा की गहरी खदानों से आता है और यह धातु होती है अगर ग्राहक को जिसH दुकान से माल लेना है तो वह हॉल मार्किंग की मोहर की जांच (भारतीय मानक ब्यूरो ). (BIS )की साइट पर जाकर उस जेवर में पड़े हुए नंबर की जांच कर सकते हैं और दुकानदार से बिल पर्चा जरूर ले ग्राहक जागरूक बने। यह जानकारी व्यापारी नेता पुष्पेंद्र जायसवाल ने दी।
