राष्ट्रीय एकता दिवस पर आयोजित होंगे विविध कार्यक्रम, दिलाई जाएगी एकता की शपथ

  • 31 अक्टूबर को जनपद कानपुर में मनाया जाएगा राष्ट्रीय एकता दिवस 
  • एडीएम सिटी सौरभ सिंह ने तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक  

कानपुर। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती 31 अक्टूबर को जनपद में राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई जाएगी। इस अवसर पर सरकारी कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों एवं विभिन्न संगठनों द्वारा राष्ट्रीय एकता और अखंडता का संदेश देने वाले कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। तैयारियों के संबंध में अपर जिलाधिकारी (नगर) सौरभ सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई, जिसमें विभिन्न विभागों के साथ कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा की गई।

अपर जिलाधिकारी ने बताया कि 31 अक्टूबर को सभी सरकारी कार्यालयों एवं संस्थानों में राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई जाएगी। विद्यालयों में प्रातःकालीन सभाओं के दौरान सरदार पटेल के जीवन, व्यक्तित्व एवं राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान की जानकारी दी जाएगी। विद्यार्थियों के बीच निबंध, वाद-विवाद एवं भाषण प्रतियोगिताओं के साथ राष्ट्रीय एकता पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय एकता का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के लिए विभिन्न स्थानों पर रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया जाएगा। इसमें युवाओं, विद्यार्थियों, स्वयंसेवी संगठनों एवं आमजन की सहभागिता रहेगी। पुलिस विभाग सहित संबंधित विभाग आपसी समन्वय से कार्यक्रमों की व्यवस्थाएं सुनिश्चित करेंगे।

अपर जिलाधिकारी ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की रियासतों के एकीकरण में ऐतिहासिक भूमिका निभाई थी। राष्ट्रीय एकता दिवस उनके योगदान को स्मरण करने और देश की एकता, अखंडता एवं सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता दोहराने का अवसर है। उन्होंने सभी विभागों से शासन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप समय से तैयारियां पूर्ण करने तथा कार्यक्रमों में व्यापक जनसहभागिता सुनिश्चित करने को कहा।

बैठक में जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी, उपायुक्त उद्योग, जिला खादी एवं ग्रामोद्योग अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
हरदीप सिंह पुरी मध्य प्रदेश से लड़ेंगे राज्यसभा उपचुनाव, BJP ने किया नाम का ऐलान ........ स्पेन में भीषण हादसा, दो हाई-स्पीड ट्रेनों की टक्कर के बाद अफरा-तफरी, 40 से ज्यादा लोगों की मौत; कई घायल | Supreme Court का निर्देश, दिल्ली वोटर लिस्ट से हटाए गए 43 लाख लोगों के नाम सार्वजनिक करे आयोग ..... मोदी सरकार ने 48 लाख कर्मचारियों को दिया दिवाली का तोहफा, 3 फीसदी महंगाई भत्ते में किया इजाफा |      INDIA गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को समर्थन देगी CJP, Abhijeet Dipke ने कर दिया बड़ा ऐलान ........... UP में फरवरी-मार्च में होंगे Assembly Elections, बोले केंद्रीय मंत्री Pankaj Chaudhary | Cyclone Arnab के असर से Andhra Pradesh के 13 जिलों में अचानक बाढ़ का अलर्ट जारी ................. Cyclone Arnab के असर से Chhattisgarh में तेज बारिश, रायपुर समेत 12 जिलों में स्कूल बंद
Advertisement ×