अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति द्वारा जिला पूर्ति अधिकारी को ज्ञापन

कानपुर। अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति द्वारा जिला पूर्ति कार्यालय कानपुर नगर जाकर डी.एस.ओ.को राशनिंग सम्बंधित समस्याओ को लेकर एक ज्ञापन सौंपा गया। समिति की महिला सदस्यों ने कहा देश मे महंगाई, बेरोजगारी, भुखमरी अपने चरम पर है गरीब परिवार सरकारी राशन वितरण प्रणाली पर निर्भर है उस पर भी बार बार गरीबो के राशन कार्ड से परिवार के सदस्यों के नाम काट दिए जाते है बार बार ऑन लाइन नाम जुड़वाने पर पैसे खर्च होते है जो उचित नहीं है।

कहा कोटेदार निर्धारित मात्रा से कम राशन देते है।  पूछ्ने पर कह्ते है की हमे सरकार की तरफ से ही कम राशन मिलता है। सरकारी राशन मे सिर्फ गेहूं व चावल मिलता कभी कभी मोटा आनाज जैसे मक्का व बाजरा भी मिलता है जो की शहर मे रहने वाले बच्चे नहीं खा पाते है। सरकार द्वारा गन्ने से एथेनाल बनाया जा रहा है जिसके कारण चीनी के दाम आसमान छू रहे है, जिससे त्यौहारी सीजन मे परिवारों से मिठास गायब है। पहले राशन मे चीनी मिलती थी, गरीब परिवारों को मिट्टी का तेल भी मिलता था। आज सिलेंडर लगभग 1000 रुपये का है जो गरीब परिवार की पहुँच से बाहर है।

मांग करते हुए कहा कार्ड धारकों को गेहूं चावल के अतिरिक्त दाले भी वितरित की जाएँ। सभी को चीनी भी दी जाये त्योहारों के मौके पर अतिरिक्त राशन व चीनी दी जाये। राशन वितरण मे चाय पत्ती, मसाले, खाद्य तेल, सर्फ व साबुन भी शामिल किये जाये। पूर्व की भांति मिट्टी का तेल भी सभी परिवारों को दिया जाये।

कहा गया कोटेदारों को सख्ती से निर्देशित किया जाये की वे जनता को कम राशन ना दें व घटतौलि ना करे कोटेदारों को निर्देशित करें की माह मे कम से कम 20 दिन अवश्य हि दुकाने खोलें। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अध्यक्ष-सुधा सिंह, सचिव-नीलम तिवारी, उपाध्यक्ष-मालती यादव, सहसचिव -आशा खालिद, संयुक्त मंत्री-धनपती यादव, सदस्य-बिमला, सरोज, सुधा बनोदिया, माजरा बेगम आदि महिलाए उपस्थित रहीं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'बाप भी जाएगा' वाले खड़गे के बयान पर सपा की आई तीखी प्रतिक्रिया, रामगोपाल यादव बोले- जो कहा उससे हम सहमत नहीं, राजनीति में भाषा का संयम रखना बहुत जरूरी है | नाबालिग से रेप मामले में आसाराम को 'सुप्रीम' झटका, कोर्ट का पेरोल बढ़ाने से इनकार; आज शाम तक सरेंडर का आदेश ...... Tiger Shroff फायरिंग केस: Mumbai Police ने आरोपियों पर लगाया सख्त MCOCA |      चक्रवात 'ऑर्नब' तूफान में तब्दील... दक्षिण भारतीय राज्यों की ओर तेजी से बढ़ रहा, ओडिशा समेत कई राज्यों में अलर्ट जारी ... Delhi में 1 नवंबर से गैर-BS6 वाहनों पर रोक, 10 लाख से अधिक NCR गाड़ियों पर असर | 'हम जीतेंगे, जैसा कहा है वैसा ही होगा', बिहार में MLC चुनाव के मतगणना के बीच बाहुबली विधायक अनंत सिंह ने ठोका जीत का दावा ....... Ramlila Maidan में INDIA गठबंधन की रैली को Delhi Police ने दी NOC
Advertisement ×